Sunday, 26 July 2020

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा- करन जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए समन भेजा, जरूरत पड़ी तो करन को भी बुलाएंगे, महेश भट्‌ट से एक-दो दिन में पूछताछ https://ift.tt/2CMKZ1S

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब बॉलीवुड के बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। नया नाम करन जौहर के मैनेजर का है, जिन्हें मुंबई पुलिस ने 27 जुलाई को पूछताछ के लिए समन भेजा है। रविवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी। अनिल ने कहा अब तक 37 लोगों से पूछताछ हुई है। जरूरत पड़ती है तो करन जौहर को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, महेश भट्ट से भी एक या दो दिन में पूछताछ होगी।

कंगना के बयान के बाद उठाया कदम

मुंबई पुलिस ने यह कदम कंगना रनोट के एक बयान के बाद उठाया है, जिसमें उन्होंने आदित्य चोपड़ा, करन जौहर और महेश भट्ट पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के कुछ बड़े लोगों की गुटबंदी के शिकार हुए थे, जिसके कारण वे डिप्रेशन में आ गए। यही बात अनिल देशमुख ने भी अपने बयान में कही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में ये पता लगाने कोशिश होगी कि क्या सुशांत वाकई गुटबंदी के शिकार हुए थे।

पीएमओ से आया चिट्‌ठी का जवाब

इस बीच सांसद सुबमण्यम स्वामी द्वारा 15 जुलाई को भेजी गई चिट्‌ठी का जवाब पीएमओ से भेज दिया गया है। यह एक्नोलेजमेंट लैटर है, जो तेजी से साेशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। लैटर पर पीएमओ की सील है। स्वामी ने सुशांत सिंह की मौत की सीबीआई जांच की मांग पीएम मोदी से की थी। सीबीआई जांच की मांग करने वालों में शेखर सुमन और गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।

##

सुशांत सुसाइड केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत केस में बड़ा दावा:कंगना रनोट की टीम का हमला - पुलिस करन जौहर को कभी पूछताछ के लिए नहीं बुलाएगी, क्योंकि वे आदित्य ठाकरे के दोस्त हैं

सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई:कंगना रनोट के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- उनके खिलाफ वे लोग ही बोल रहे, जो उनकी सफलता से जलते हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh said Karan Johar’s manager summoned for questioning, director may be questioned next in sushant singh rajput suicide case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OZ7yDe

No comments:

Post a Comment