Friday, 11 September 2020

हार्ट अटैक के 15 दिन बाद कॉमेडियन वदिवेल बालाजी ने सरकारी अस्पताल में ली अंतिम सांस, परिवार की मदद के लिए आगे आए सेलेब्स https://ift.tt/2FbNtZb

तमिल फिल्मों और टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन और अभिनेता वदिवेल बालाजी का निधन हो गया है। 45 साल के बालाजी को करीब 15 दिन पहले मेजर हार्ट अटैक आया था। फैमिली ने उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा था। आखिर में उन्हें चेन्नई के ओमांदूर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार की मदद के लिए आगे आए सेलेब्स

वदिवेल बालाजी की मौत के बाद कई सेलेब्स उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। तमिल फिल्म अभिनेता और सिंगर शिवकार्तिकेयन ने बालाजी के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है। इसे लेकर उन्होंने डायरेक्टर थॉमसन से बात की है, जो बालाजी के परिवार के करीबी हैं।

विजय ने फाइनेंशियल हेल्प ऑफर की

एक्टर विजय सेतुपति शुक्रवार को वदिवेल बालाजी को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेतुपति ने बालाजी के फैमिली मेंबर्स से कहा है कि जब भी किसी तरह की मदद की जरूरत हो, तब वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके अलावा एक्टर रोबो शंकर और एक्ट्रेस दिव्यदर्शिनी भी बालाजी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने भी उनकी पत्नी और बच्चों को आर्थिक मदद दी।

दोनों हाथ हो गए थे पैरालाइज

मीडिया से बातचीत में वदिवेल बालाजी के परिवार ने बताया कि स्ट्रोक के कारण बालाजी के दोनों हाथ पैरालाइज हो गए थे। उन्होंने अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई अस्पतालों ने उनसे पैसे ऐंठे हैं।

बालाजी ने विजय टीवी पर 'कलाकापोवाधू यारू' और 'आधु इधु एधु' जैसे रियलिटी शो में काम किया है। 'आधु इधु एधु' से उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कॉमेडियन वदिवेल बालाजी (बाएं) के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा शिवकार्तिकेयन (दाएं) किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32kDKs2

No comments:

Post a Comment