Sunday, 20 September 2020

एनसीबी अधिकारियों के 55वें सवाल पर रिया चक्रवर्ती के हौसले हुए पस्त, उगल दिया सच- हां मैं ड्रग्स लेती थी https://ift.tt/35Oq1vP

आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के 55वें सवाल पर यह स्वीकार कर ही बैठी कि वह वास्तव में ड्रग्स ले रही थी।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। रिया से अधिकारियों ने 36 घंटों तक सवाल पूछे। 55वां सवाल था कि आप कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं।

रिया बोलीं- मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं

रिपब्लिक टीवी के अनुसार रिया ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा - मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं। तब अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके लिए अभी एक्टिंग करने का सही समय नहीं है। इसके अलावा अधिकारियों ने रिया से यह भी कहा कि ठीक है, अगर आप खुद ड्रग्स नहीं लेतीं तो फिर आप ड्रग पैडलर हैं यानी यह और भी ज्यादा गंभीर अपराध है। इसी सवाल के बाद रिया टूट गईं और यह कुबूल कर लिया कि वे ड्रग्स लेती थीं।

जमानत पर सुनवाई 29 सितंबर को होगी

रिया 22 सितंबर तक भायखला जेल में ही रहेंगी। एनसीबी ने रिया को ड्रग केस में संलिप्त पाए जाने के कारण गिरफ्तार किया था। रिया के अलावा उनका भाई शोविक, सुशांत का स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत भी एनसीबी की कस्टडी में हैं। इन सभी की जमानत याचिका पर 29 सितंबर को सुनवाई होनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Finally Rhea Chakraborty Admitted to NCB that To she was Consuming Drugs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kyGqbY

No comments:

Post a Comment