मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को मंगलवार सुबह दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में सुबह 11 बजे एडमिट करवाया गया था। वे आईसीयू में हैं। सुरेखा की सेहत के बारे में विवेक सिधवानी ने इस बारे में जानकारी दी। सुरेखा की हालत स्थिर है, लेकिन फिर भी डॉक्टर्स उन पर निगरानी बनाए हुए हैं।
सुरेखा के हॉस्पिटलाइज्ड होने की खबर के बाद बधाई हो में उनके को-स्टार रहे गजराज राव और डायरेक्टर अमित शर्मा उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
जूस पीते वक्त हुई घटना
एजेंसी खबर के अनुसार उनकी नर्स ने भी इस बात की जानकारी पहले शेयर की थी कि सुबह 11 बजे के आस-पास उन्हें स्ट्रोक आया था। नर्स ने बताया कि सुरेखा उस वक्त जूस पी रहीं थीं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि इलाज के लिए नर्स के पास पर्याप्त पैसा नहीं था। फिलहाल वे क्रिटीकेयर हॉस्पिटल के आईसीयू में हैं।
दो साल पहले भी हुआ था ब्रेन स्ट्रोक
गौरतलब है कि सुरेखा को इससे पहले 2018 में भी ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद वे पैरालाइज्ड हो गईं थीं। इसके चलते ही एक नर्स को चौबीस घंटे देखभाल के लिए अपॉइंट किया गया था। हालांकि सुरेखा को बधाई हो फिल्म के बाद उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया था। इसलिए पिछले दिनों उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा 65 साल से अधिक उम्र के एक्टर्स पर लगाए बैन को हटाने की मांग भी की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hcsgLi
No comments:
Post a Comment