Monday, 21 September 2020

पहली बार सामने आया दीपिका पादुकोण का नाम, दावा- एक्ट्रेस ने चैट पर 'माल है क्या' लिखकर अपनी मैनेजर करिश्मा से ड्रग्स मंगाई थी https://ift.tt/2Ep4Ghg

बॉलीवुड में सुशांत केस की जांच पर सीधे तौर पर बड़े सितारों के ड्रग्स माफिया कनेक्शन सामने आ रहे हैं। सोमवार शाम को एक और बड़ा नाम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का सामने आ रहा है। दो टीवी चैनलों (आजतक और रिपब्लिक) ने इस मामले में एक चैट के हवाले से दीपिका की भूमिका होने का दावा किया है। दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।

इससे पहले दोपहर में श्रद्धा कपूर का नाम भी पहली बार सामने आया था, जबकि सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह पर उंगलियां उठ रही हैं।

अपनी मैनेजर करिश्मा से मंगाई थी हैश

रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने दीपिका की मैनेजर करिश्मा और दीपिका के बीच एक चैट रिस्टोर करने में सफलता पाई है। इसमें दीपिका, करिश्मा से ड्रग्स की डिमांड कर रही है। अब तक छानबीन में सुशांत की टैलेंट मैनेजर रही जया साहा की भूमिका बतौर मास्टरमाइंड सामने आ रही है।

दावा किया जा रहा है कि इस चैट में दीपिका का कोडनेम D और करिश्मा का कोडनेम K है। श्रद्धा कपूर की भूमिका वाली वॉट्सऐप चैट में भी सीधे तौर पर जया की भूमिका नजर आ रही है।

रिकवर की गई चैट के अंश

सुबह 10:03 बजे , (+91-992-------) 'D' लिखती हैं : K...क्या तुम्हारे पास माल है ?
10:05 बजे, (+91-961-------) 'K' लिखती हैं: मेरे पास है, लेकिन घर में है। मैं बांद्रा में हूं….
10:05, बजे K लिखती हैं: क्या मैं अमित से कहूं, अगर तुम्हें चाहिए तो
10:07, बजे D लिखती है: Yes!! Pllleeeeasssee
10:08, बजे K लिखती हैं: अमित* के पास है. वह उसे लेकर आ रहा है ()
10:12, बजे D लिखती हैं: हैश ना?
10:12, बजे D लिखती हैं: नहीं वीड
10:14, बजे K लिखती हैं: तुम कितनी बजे KoKo आ रही हो
10:15 बजे D लिखती हैं: 11:30/12 बजे
10:15 बजे D लिखती हैं: Till what time is Shal there? वह कितनी बजे तक वहां पहुंच जाएगा?
K लिखती हैं : मुझे लगता है कि उसने कहा था 11:30, क्योंकि उसे 12 बजे किसी दूसरी जगह पर पहुंचना था (यहां किसी दूसरी लड़की की बात हो रही है)

अमित* कौन है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

कंगना ने कसा दीपिका पर तंज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दो टीवी चैनलों ने इस मामले में एक चैट के हवाले से दीपिका पादुकोण की भूमिका होने का दावा किया है। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FWhxrG

No comments:

Post a Comment