Friday, 18 September 2020

अरशद वारसी ने शेयर किया बुआई कर रहे किसानों का वीडियो, सिंगर मीका सिंह बोले- भाई मीडिया को ये पसंद नहीं उन्हें रिया और कंगना दिखाना है https://ift.tt/35MVX3v

एक्टर अरशद वारसी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तीन किसान बड़ी मेहनत के साथ दिमाग लगाते हुए बुआई करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देख सिंगर मीका सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई इस तरह की बोरिंग खबरें किसी को पसंद नहीं हैं। उन्हें रिया और कंगना देखना है।

अरशद ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें दो किसान खेत में पेट के बल लेटे हुए अपने तीसरे साथी के पैर पकड़कर उसे पीछे की ओर खींच रहे हैं और वो इस दौरान अपने हाथों से जमीन में पौधे रोप रहा है। इस वीडियो के साथ अरशद ने लिखा, 'आवश्यकता ही सभी अविष्कारों की जननी है'।

मीका बोले- लोगों को रिया और कंगना की खबरें पसंद

अरशद के इस वीडियो को शेयर करते हुए मीका ने लिखा, 'भाई मीडिया और लोगों को इस उबाऊ खबर में कोई दिलचस्पी नहीं है... वे रिया और कंगना जैसी मनोरंजक खबरें पसंद करते हैं। अर्नब गोस्वामी तो और ज्यादा सलमान खान को देखने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन हमारे किसानों की उन्हें कोई परवाह नहीं है।'

##

तीन दिन पहले भी न्यूज चैनल्स को मारा था ताना

इससे पहले 15 सितंबर को भी मीका ने बारिश के बीच झोपड़े में भीगने से बचने की कोशिश कर रहे कुछ बच्चों का एक वीडियो रीट्वीट करते हुए पूछा था, 'तो कौन इन बच्चों की मदद करने के लिए आगे आ रहा है? मैं आजतक, रिपब्लिक, जी न्यूज, इंडिया टीवी, इंडिया टुडे, एबीपी न्यूज से निवेदन करता हूं कि उन्हें खोजें और चलो साथ मिलकर उनकी मदद करते हैं... रिया और कंगना पर थोड़ा कम ध्यान दीजिए, देश में और भी मुद्दे हैं।ठीक करने के लिए।'

##

लोगों ने कहा ये कोई अविष्कार नहीं है

अरशद की ये पोस्ट ज्यादातर लोगों को पसंद आई और इसे लेकर उन्होंने उनकी सराहना की। हालांकि कुछ लोगों को ये समझ नहीं आई और उन्होंने अभिनेता से कहा कि इसमें किसी भी तरह का अविष्कार नहीं है।

## ## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अरशद वारसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आवश्यकता ही सभी अविष्कारों की जननी है'।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mzUIKX

No comments:

Post a Comment