Saturday, 5 September 2020

एक्ट्रेस के खिलाफ दो शिकायत दर्ज, मुंबई पुलिस को लेकर की थी टिप्पणी; कंगना बोली-मुझे साइको और चुड़ैल कहा गया https://ift.tt/3h27uOB

मुंबई पुलिस को लेकर विवादित ट्वीट करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई के खार और आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। खार में संतोष देशपांडे और आजाद मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता निजामुद्दीन रेयान की और से कंप्लेंट दर्ज करवाई गई है।

शिकायतकर्ता संतोष देशपांडे ने शनिवार को बताया, 'मैंने अभिनेत्री के खिलाफ एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि उनके बयानों ने महाराष्ट्र के गौरव व आत्मसम्मान को अपूरणीय ढंग से क्षति पहुंचाई है। उनके ट्वीट्स भड़काऊ रहे हैं, इससे राज्य भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं।' उन्होंने कहा,"अगर मुंबई पुलिस उनकी शिकायत का संज्ञान लेने में विफल रही, तो मेरे वकील शिवराज पवार कोर्ट जाकर मामले को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे।"

देशपांडे ने आगे कहा, 'अभिनेत्री द्वारा किए गए ट्वीट सही नहीं हैं और ये लोगों को उकसाने वाले बयान हैं। उन्होंने बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है और जनता में जहर उगलने के लिए सोशल मीडिया का भी वह दुरुपयोग कर रही हैं।'

मुझे चुड़ैल और साइको कहा गया: कंगना

इस विवाद के बीच कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा कि 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं 2016 में उन्होंने मुझे एक चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे हरा... लड़की का खिताब दे दिया। इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। इस वक्त डिबेट करने वाले योद्धा कहां हैं?

कंगना ने कहा था- मूवी माफियाओं से ज्यादा मुंबई पुलिस से लगता है डर
कंगना ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें मूवी माफियाओं से ज्यादा डर मुंबई की पुलिस से लगता था। उन्होंने आगे कहा था,"मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा दी जाए या फिर सीधे केंद्र से प्रोटेक्शन मिले। मुंबई पुलिस नहीं प्लीज।"

महाराष्ट्र में लगातार कंगना का हो रहा है विरोध
अभिनेत्री के इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने सामना अखबार में एक लेख में कहा कि अगर उन्हें डर लगता है तो वो मुंबई वापस न आएं। इसके बाद कंगना ने इसे संजय राउत द्वारा मिली धमकी बताया। उन्होंने ट्वीट करके मुंबई की तुलना पीओके से कर डाली। कंगना के इस ट्वीट के बाद से ही महाराष्ट्र में उनके खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। उनका पोस्टर जलाया गया और उनके पोस्टर पर चप्पलें भी बरसाई गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two complaints were lodged against the actress, commenting on Mumbai Police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QVhI8T

No comments:

Post a Comment