Friday, 18 September 2020

फैन्स कर रहे हैं लंदन के तुसाद म्यूजियम में स्टेच्यू लगाने की मांग, बंगाल मे सुकांतो ने बना दिया सुशांत का वैक्स स्टेच्यू https://ift.tt/3hHZLpf

महीने भर पहले सुशांत के फैन्स ने पिटीशन साइन करके मांग की थी कि लंदन वाले तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टेच्यू लगाया जाना चाहिए। लंदन का तो पता नहीं, लेकिन भारत में ही उनके एक फैन सुकांतो रॉय ने उनके बाकी फैन्स की यह तमन्ना पूरी कर दी है। सुकांतो आसनसोल के रहने वाले हैं। उन्होंने ही यह वैक्स आर्ट बनाया है।

परिवार चाहेगा तो दूसरा बना दूंगा- सुकांतो

सुकांतो रॉय ने बताया कि वे सुशांत को बेहद पसंद करते थे। ये बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी याद में ही मैंने यह स्टेच्यू अपने म्यूजियम में बनाया है। सुकांतो ने कहा कि अगर सुशांत का परिवार चाहेगा तो मैं उनके लिए एक और स्टेच्यू बनाने तैयार हूं। सुशांत के स्टेच्यू ने डेनिम जैकेट, टी-शर्ट और जीन्स पहना है। ये लुक 2019 में आई उनकी फिल्म छिछोरे के प्रोमोशन का है।

स्टेच्यू के लिए दो लाख से ज्यादा साइन

सुशांत के फैंस लगातार लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके वैक्स स्टेच्यू लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पिटीशन अगस्त से चल रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी लोगों से इस पर साइन करने की मांग की थी। उस वक्त टारगेट 2 लाख सिग्नेचर का था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 लाख कर दिया है।

अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन कर दिए हैं। खुशी की बात ये है कि पिटीशन तुसाद म्यूजियम तक पहुंच गई है। उन्होंने जवाब दिया है कि सुशांत का नाम फिगर रिक्वेस्ट लिस्ट में आ गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sukanto Roy made Sushant Singh Rajput wax statue in Asansol


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33GOa4Q

No comments:

Post a Comment