Tuesday, 8 September 2020

रिया की एनसीबी के लॉकअप में गुजरी रात, कुछ ही देर में भायखला जेल में शिफ्ट किया जाएगा; जमानत के लिए कोर्ट जा सकती है https://ift.tt/3m2xqx3

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की पूरी रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के लॉकअप में गुजरी। दरअसल, एनसीबी ने रिया को कल दोपहर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर शाम कोर्ट में पेशी शुरू हुई। निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जेल रूल बुक के मुताबिक, शाम को जेल कैदियों की गिनती के बाद नए कैदी को नहीं लिया जाता। इसलिए उन्हें मंगलवार रात को एनसीबी के लॉकअप में रखा गया। बुधवार सुबह भायखला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रिया पूरी रात ठीक से सो नहीं पाई। वह रात में कई बार उठी और बैरक में टहलती हुई नजर आई।

इस बीच आज उनके वकील सतीश मानशिंदे, सेशन कोर्ट में अभिनेत्री की जमानत के लिए याचिका दाखिल कर सकते हैं। रिया पर ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिया का रोल ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन और जमा करने वाले सिंडिकेट के सदस्य के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये माना है कि वो ड्रग्स का सेवन करती थी।

उनसे 3 दिन पूछताछ चली
एनसीबी की टीम ने उनसे तीन दिन पूछताछ की। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। ड्रग्स मामले में यह दसवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले रिया के भाई सोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कर्मचारी रहे दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर अब्देल बासित परिहार, जैद विलात्रा और कैजिन इब्राहिम समेत 9 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सतीश मानशिंदे ने कहा- तीन एजेंसीज एक लड़की के पीछे पड़ी हैं
गिरफ्तारी के बाद रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि केंद्र की तीन एजेंसियां एक महिला के पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट शख्स से प्यार करती थीं, जिसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। गलत तरीके से ली गई दवाइयों की वजह से उस शख्स ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले बलार्ड एस्टेट में एनसीबी दफ्तर से बाहर आकर एनसीबी के वाहन में बैठते समय रिया ने वहां जुटे मीडियाकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। काले लिबास में सुबह 10:30 बजे रिया एनसीबी के दफ्तर पहुंची थी।

सुशांत की बहन ने कहा- 'भगवान हमारे साथ हैं'
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट में कहा, 'भगवान हमारे साथ हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती का सायन हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट हुआ। यह फोटो अस्पताल परिसर की है। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35flfqZ

No comments:

Post a Comment