Wednesday, 21 October 2020

बहन रिया की रिहाई के 14 दिन बाद भी नहीं मिली राहत, NDPS कोर्ट ने शोविक की कस्टडी 3 नवंबर तक बढ़ाई https://ift.tt/3dLoqIX

NDPS कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक की कस्टडी 3 नवंबर तक बढ़ा दी है। शोविक को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद 4 सितंबर को अरेस्ट किया गया था। एक दिन पहले शोविक की कस्टडी खत्म हो रही थी, जिसके बाद NCB ने दोबारा उसे कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

ड्रग्स केस में जारी है गिरफ्तारी
शोविक की गिरफ्तारी ड्रग पैडलर अबदेल बासित परिहार के बयान के बाद हुई थी। जिसमें उसने कहा था कि वह जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम से ड्रग्स लेता था। एनसीबी ने इसी कनेक्शन के तहत अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस को भी अरेस्ट किया है। अगिसिलाओस को भी 3 नवंबर तक की कस्टडी में भेजा गया है।

दीपेश-सैमुअल-अगिसिलाओस का था कनेक्शन
खबरें है कि NCB ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भी तलाशी ली जिससे पता चला कि डेमेट्रियड्स सुशांत के हाउस हेल्प दीपेश सावंत और मैनेजर सैमुअल मिरांडा के संपर्क में था। दोनों को रिया और शोविक के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इन दोनों को भी उन्हें रिया के साथ ही 7 अक्टूबर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
हालांकि दीपेश ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के खिलाफ अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपए का हर्जाना मांगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No relief Sushant Death Case NDPS court extended Showik Chakrborty's custody till 3 November


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jk6cPU

No comments:

Post a Comment