Sunday, 12 July 2020

अभिषेक के साथ डबिंग करने वाले को- एक्टर अमित साध आज करवाएंगे कोविड-19 टेस्ट,  कुछ दिनों पहले ही की थी मुलाकात https://ift.tt/300NRjs

अमिताभ बच्चन और अभिषेक ने शनिवार रात अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। दोनों को इलाज के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर के बाद दोनों के संपर्क में आ चुके लोग भी अब अपना कोरोना टेस्ट करवाने की तैयारी में हैं। इसी बीच ब्रीदः इंटू द शैडोज में अभिषेक के साथ नजर आ रहे को-एक्टर अमित साध भी रविवार को अपना टेस्ट करवाने वाले हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही साथ में इस सीरीज के लिए डबिंग की थी।

वेब सीरीज ब्रीदः इंटू द शैडोज 10 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की डबिंग रिलीज के कुछ दिनों पहले ही वर्सोवा के साउंड एंड विजन डबिंग स्टूडियो में की जा रही थी। अभिषेक बच्चन और अमित साध साथ में यहां जाया करते थे। अब अभिषेक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमित भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे। दोनों को 29 जून को साथ स्पॉट किया गया था।

अमित साध ने टेस्ट करवाने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, सभी को हैलो, शुक्रिया दोस्तों इतनी फिक्र और प्रार्थनाओं के लिए। मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और सावधानी रखते हुए आज कोविड-19 टेस्ट करवाऊंगा। मेरी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं मिस्टर बच्चन, अभिषेक और उनके परिवार के साथ हैं। आशा करता हूं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

##

वर्सोवा के डबिंग स्टूडियो को किया गया सील

अभिषेक ने वर्सोवा के साउंड एंड विजन डबिंग स्टूडियो में डबिंग की थी। उनके पॉजिटव पाए जाने के बाद अब इसे कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘साउंड और विजन डबिंग स्टूडियो को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि अभिषेक बच्चन ने वहां कुछ दिन पहले वेब सीरीज ब्रीद के लिए डबिंग की थी। ब्रीद इनटू द शैडो’।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Amit Sadh, who was dubbing with Abhishek, will get the Covid-19 test done today, met a few days ago


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gRP4Aw

No comments:

Post a Comment