Saturday, 18 July 2020

यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने साढ़े चार घंटे पूछताछ हुई, अब तक 35 से ज्यादा लोग बयान दर्ज करा चुके हैं https://ift.tt/3hgZ5aB

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के मालिक और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उनसे करीब साढ़े चार घंटे पूछताछ हुई। हालांकि, अभी यह डिटेल आनी बाकी है कि चोपड़ा ने अपने बयान में क्या कहाहै।

यशराज का नाम मामले से ऐसे जुड़ा

  • यशराज का नाम इस मामले में तब जुड़ा, जब पुलिस के सामने यह जानकारी आई कि सुशांत ने प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्में साइन की थीं, जिनमें से फ्लोर पर आने से पहले ही बंद कर दी गई गई थी।
  • 18 जून को यशराज फिल्म्स से उस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी गईथी, जो सुशांत ने उनके साथ 2012 में किया था। 19 जून को यशराज ने निर्देश का पालन किया और कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस को दे दी थी।
  • कॉपी में सुशांत के साथ यशराज की तीन फिल्मों का जिक्र है, जिनमें से दो 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'ब्योमकेश बक्शी' बन चुकी थीं। तीसरी फिल्म 'पानी' थी, जो ठंडे बस्ते में चली गई थी, जिसका कारण फिल्म का ओवर बजट बताया गया।
  • 26 जून को यशराज फिल्म्स के दो पूर्व अधिकारियों आशीष सिंह और आशीष पाटिल को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। दोनों से उस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने और बाहर जाने की शर्तों को लेकर पूछताछ की गई, जिसे सुशांत 2012 में साइन किया था। क्योंकि पुलिस के पास साइन किए जाने वाले एग्रीमेंट की कॉपी तो थी। लेकिन इससे सुशांत के बाहर होने वाले एग्रीमेंट की कोई कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई थी।
  • 27 जून को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया। क्योंकि उन्होंने ही सुशांत को यशराज की तीन फिल्मों के लिए कास्ट किया था।

डीसीपी ने दिए थे आदित्य से पूछताछ के संकेत

कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने दैनिक भास्कर कोबताया था कि अब तक की इन्वेस्टीगेशन में आदित्य चोपड़ा से जुड़ी डायरेक्ट या इनडायरेक्ट लीड नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि हमारी जांच लगातार जारी है और अगर इस तरह की कोई लीड मिली तो निश्चित तौर पर उन्हें जांच के दायरे में लिया जाएगा।

आरोप: यशराज के कारण सुशांत ने फिल्में छोड़ीं

आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट किया था। ये फिल्में 'ब्योमकेश बख्शी', 'शुद्ध देसी रोमांस' और शेखर कपूर की 'पानी' थी। असली दिक्कत शेखर कपूर की फिल्म के बाद से शुरू हुई।

शेखर कपूर पहले इसे हॉलीवुड के लिए बनाने वाले थे, लेकिन बाद में तय हुआ कि इसे इंडिया के लिए बनाया जाए, मगर फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बढ़ता गया तो यशराज ने हाथ खींच लिए। यहीं से सुशांत और यशराज फिल्म्स के रिश्ते तल्ख होते गए।

अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

सुशांत केस में मुंबई पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें यशराज फिल्म्स के कुछ पूर्व अधिकारी, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, सुशांत का घरेलू स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य शामिल हैं। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ हो चुकी है। वहीं, शेखर कपूर ने अपना बयान मेल किया है। कंगना रनोट को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

सीबीआई जांच की मांग तेज

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स महाराष्ट्र, बिहार और भारत सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं । भाजपा सांसद रूपा गांगुली और अभिनेता शेखर कपूर भी यह मांग उठा चुके हैं। भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी भी इस कैम्पेन से जुड़े हैं। उन्होंने एडवोकेट ईशकरण सिंह भंडारी को तथ्यों की नाच और मामले को आगे ले जाने का जिम्मा सौंपा है?
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है। गुरुवार को उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- आदरणीय अमित शाह सर। मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती। उनके अकस्मात निधन को एक महीना बीत गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है। हालांकि, न्याय के हित में मैं हाथ जोड़कर इस मामले में आपसे सीबीआई जांच का अनुरोध करती हूं। मैं बस यह समझना चाहती हूं कि ऐसा क्या प्रेशर था, जिसके चलते सुशांत ने यह कदम उठाया।
हालांकि, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI जांच कराने की जरूरत से इनकार किया है। एक अंग्रेजी मीडिया हाउस से हुई बातचीत में उन्होंने कहा था- मुझे इस मांग को लेकर किए गए ट्वीट्स और अभियान की जानकारी है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमेंCBI जांच की कोई आवश्यकता है।

मुंबई पुलिस ऐसे मामलों को संभालने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम है और वे केस में प्रोफेशनल दुश्मनी से लेकर हर पहलू की जांच कर रहे हैं। अबतक हुई जांच में हमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है। जांच पूरी होने के बाद हम पूरी जानकारी शेयर करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Sing Rajput Suicide Case: Aditya Chopra's Statement recorded by Mumbai Police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eJuNLM

No comments:

Post a Comment