कोरोना पॉजिटिव पाए गए अमिताभ बच्चन पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। इनमें से कुछ को वे मात दे चुके हैं। वहीं, कुछ से वे अब भी जूझ रहे हैं। उन्हेंहेपेटाइटिस-बी हुआ था, जिसके चलते उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो गया। वे टीबी को मात दे चुके हैं, लेकिन अस्थमा जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं।अमिताभ को क्या-क्या बीमारियां हुईं, उन पर एक नजर:-
'कुली' के एक्सीडेंट के बाद हो गया था हेपेटाइटिस-बी
1983 में आई फिल्म 'कुली' के एक सीन में पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीन में अमिताभ बच्चन बुरी तरह घायल हो गए थे। अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण बिग-बी के शरीर में खून की काफी कमी हो गई थी।
उन्हें चढ़ाने के लिए आनन-फानन में करीब 200 डोनर्स से 60 बोतल ब्लड इकट्ठा किया गया था। इस दौरान हुई लापरवाही से एक हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित व्यक्ति का खून बिग बी को चढ़ा दिया गया था, जिसके बाद वे भी हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित हो गए थे।
बाद में बिग बी को हुआ लिवर सिरोसिस
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेपेटाइटिस-बी वायरस के इफेक्शन ने उनके लिवर पर क्या असर डाला है? यह बात उन्हें करीब 18 साल बाद तब पता चली, जब साल में उन्होंने रूटीन चेकअप कराया।
रिपोर्ट में सामने आया कि वायरस के कारण लिवर बुरी तरह संक्रमित है और लिवर सिरोसिस हो गया है। और नतीजा यह रहा है कि 2012 में लिवर का 75 फीसदी संक्रमित हिस्सा काटकर अलग किया गया। बिग-बी अब 25 फीसदी लिवर के साथ जी रहे हैं।
अस्थमा से जूझ रहे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को अस्थमा की बीमारी भी है। अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी बीमारी है। इसमें बॉडी के एयरवेज (वायुमार्ग) संकरे हो जाते हैं और ऑक्सीजन सही मात्रा में फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाती। अस्थमा अटैक तब आता है जब धूल के कण ऑक्सीजन ले जाने वाली नलियों को बंद कर देते हैं।
टीबी से जंग लड़ चुके हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2000 में उन्हें टीबी डिटेक्ट हुआ था। हालांकि उन्होंने समय रहते दवा ली और एकदम ठीक हो गए। बिग बी ने कहा था कि अगर यह बीमारी उन्हें हो सकती है तो किसी को भी हो सकती है। बिग बी ने यह भी कहा था कि अगर टीवी का रोगी दवा में कोई कोताही न बरते तो वह आराम से काम कर सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSgO9H
No comments:
Post a Comment