Friday, 10 July 2020

विवेक ओबेरॉय की प्रोडक्शन डेब्यू फिल्म 'इति' का म्यूजिक कम्पोज करेंगे राजेश रोशन, लम्बे समय बाद कर रहे हैं वापसी https://ift.tt/3gKfmnX

विवेक ओबेरॉय फिल्म इति से प्रोडक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। इसी फिल्म से राजेश रोशन करीब 3 साल बाद म्यूजिक इंडस्ट्री को फिर अपने सुरों से सजाने वाले हैं। राजेश ने काबिल के बाद किसी फिल्म में संगीत नहीं दिया है। इति की कहानी और डायरेक्शन विशाल मिश्रा का है। पिछले साल विवादों में रहीं प्रेरणा वी अरोरा भी इस फिल्म से वापसी कर रही हैं।

राजेश ने कहा- फिल्म की कहानी पसंद आई

विवेक की टीम के साथ काम करने पर राजेश रोशन ने कहा-मैं इतने सारे मेहनती और उत्साही लोगों की टीम के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। इति का प्लॉट ही इसकी जान है, जिसे सुनने के बाद मुझे इससे जुड़ने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया। मुझे इसकी मिस्ट्री से जुड़ा हुआ संगीत बनाने का मौका मिल रहा है। राजेश ने पिछले कुछ सालों में काबिल, कृष, कोई मिल गया, कहो न प्यार है जैसी फिल्मों का म्यूजिक तैयार किया था। हालांकि ये सभी फिल्में राकेश रोशन के प्रोडक्शन में बनी थीं। काफी समय बाद वे किसी दूसरे प्रोडक्शन के लिए म्यूजिक देने वाले हैं।

##

नए चेहरे को देंगे मौका

बात विवेक की फिल्म इति - कैन यू सॉल्व योर ओन मर्डर की करें तो यह फिल्म सितंबर अक्टूबर से फ्लोर पर जाएगी। इसके मार्च 2021 तक रिलीज होने की संभावना है। फिल्म का प्रोडक्शन मंदिरा और ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए विवेक ने इसमें एक नए कलाकार को कास्ट करने की बात कही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajesh Roshan to compose music for Vivek Oberoi's production debut film Iti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320N193

No comments:

Post a Comment