बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर से 35 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। पिछले दो दिन से मैसेज कर उनसे फिरौती की मांग की जा रही थी। मैसेज करने वाला खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम बता रहा था। अभिनेता की शिकायत पर मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने केस दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में दादर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ हो। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 32 वर्षीय एक शख्स को रत्नागिरी से पकड़ा है। मांजरेकर को जिस नंबर से फोन आया वह इसी शख्स के नाम पर रजिस्टर था। फिलहाल, पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही कि क्या वाकई इसक शख्स का संबंध अबू सलेम से है या यह उसके नाम पर फर्जी ढंग से पैसे वसूलने का काम कर रहा था।
इस मामले में अभिनेता महेश मांजरेकर ने कहा, "मुझे कुछ मैसेज आया था, उसने मुझसे पैसे मांगे, फिर मैंने पुलिस को इन्हें दे दिया और अब पुलिस ने उसे पकड लिया है। उसके अलावा मुझे कुछ हुआ नही। शायद वो मूर्ख था कि उसने मुझ लोकल फोन से मैसेज किया।"
फिल्म 'वास्तव' से की थी बॉलीवुड में एंट्री
महेश मांजरेकर केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं। एक दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय महेश मांजरेकर ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'वास्तव' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा, महेश ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी में भी अलग- अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gyppMz
No comments:
Post a Comment