Thursday, 27 August 2020

रिया ने अपने फोन से किया था कई महत्वपूर्ण डाटा डिलीट, रिकवर करने के लिए ईडी ने करवाई दो फोन की क्लोनिंग https://ift.tt/2Ex1Vu7

सुशांत सिंह राजपूत में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रिया चक्रवर्ती के दो फोन को क्लोन किया है। माना जा रहा है कि इन्हीं फोन की क्लोनिंग के बाद ही उनके चैट के रिकॉर्ड सामने आए हैं और ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ है। फिलहाल इन दोनों फोन का डिजिटल डेटा विश्लेषण किया जा रहा है। ईडी का मानना है कि रिया ने फोन देने से पहले इसके डाटा को कई बार हार्ड इरेज किया था। ताकि डाटा फिर से रिकवर न किया जा सके।

फोन क्लोन से हुआ इन बातों का खुलासा
ईडी को इन फोन की क्लोनिंग के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। सूत्रों की माने तो इस डाटा को ईडी टीम ने सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से शेयर किया है और फिर एक बार रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुला सकती है। ईडी द्वारा बरामद डाटा से रिया चक्रवर्ती का सैमुअल मिरांडा, दीपेश, जया शाह, सिमोन खंबाटा और गौरव आर्या के साथ संबंध स्थापित हुआ। इन सभी के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई थी।

मिरांडा ने रिया के जरिए हासिल कर लिया था सुशांत के एटीएम का पिन
फोन क्लोनिंग के डाटा से सामने आई चैट से पता चला है कि रिया और सैमुअल मिरांडा सुशांत के फंड को अपने कामकाज के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमुअल मिरांडा के जरिये ही रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन हासिल कर लिया था।


सामने आया ईडी का डॉक्यूमेंट

ईडी ने अपने इस डॉक्यूमेंट में रिया के फोन से निकले कई डाटा का जिक्र किया है।

महेश भट्ट से 16 बार बात हुई थी
फोन के डाटा की जांच से सामने आया है कि रिया और महेश भट्ट के बीच इस साल जनवरी में 16 बार बात हुई थी। जिसमें से रिया ने उन्हें 9 बार फोन लगाया था, वहीं महेश ने उन्हें सात बार कॉल किया था।

ईडी ने जब्त कर लिए थे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 10 अगस्त को रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक से करीब साढ़े 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान ईडी ने इन तीनों के चार मोबाइल हैंडसेट जब्त कर लिए थे। इनमे दो फोन रिया के थे और एक-एक उनके पिता और भाई के। दो आईपेड और एक लैपटॉप भी ईडी ने कब्जे में लिया। ये सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए गए थे।

ईडी ने रिया से दो बार और शोविक से तीन बार पूछताछ की

ईडी की ओर से रिया चक्रवर्ती से दो राउंड में लगभग 19 घंटे की पूछताछ हो चुकी है। वहीं, उनके भाई शोविक से तीन राउंड में करीब 33 घंटे की पूछताछ हुई। ईडी से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों भाई-बहन जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। यही वजह है कि उनसे पूछताछ में इतना ज्यादा समय लगा। इनके अलावा ईडी ने सुशांत की एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और बहन मीतू सिंह से भी सवाल-जवाब कर चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से ईडी की टीम कई बार पूछताछ कर चुकी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b2Zrj8

No comments:

Post a Comment