Sunday, 11 October 2020

23 साल की इरा ने वीडियो शेयर कर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बताया, बोलीं- मैं क्लीनिकली डिप्रेस्ड हूं https://ift.tt/3dpdr88

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान चार साल से क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रही हैं। यह खुलासा खुद इरा ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। शनिवार को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी बात सबके सामने रखी।

'मैं चार साल से डिप्रेशन में हूं'

वीडियो में इरा कह रही हैं- हाय! मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं चार साल से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लीनिकली डिप्रेस्ड हूं। लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं और पिछले एक साल से मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाह रही थी। लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं?

इसलिए मैंने तय किया कि आपको अपनी यात्रा पर ले जाती हूं और देखती हूं कि क्या होता है। उम्मीद है कि हम खुद को कुछ बेहतर जान पाएंगे। मेंटल हेल्थ को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। चलिए वहां से शुरू करते हैं, जहां से मैंने शुरुआत की थी? मैं किस बारे में डिप्रेस्ड हूं? मैं डिप्रेस्ड होने वाली कौन हूं? मेरे पास सबकुछ है, है न?

'बातचीत शुरू करते हैं'

वीडियो के कैप्शन में इरा ने लिखा है- बहुत कुछ चल रहा है? बहुत से लोग बहुत कुछ कह रहे हैं? चीजें वाकई कंफ्यूजिंग और तनावपूर्ण और आसान हैं और ठीक हैं, लेकिन ठीक नहीं हैं। जिंदगी सबके साथ हैं।

यह सब कहने का कोई तरीका नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कुछ मिल गया है, या कम से कम समझ में आया कि कैसे यह थोड़ा और अधिक समझ में आता है। मेंटल हेल्थ और मेंटल इल हेल्थ के बारे में। तो आइए इस यात्रा में मेरे साथ, मेरी अजीब, विचित्र, कभी कभी बच्चों जैसी आवाज। ईमानदारी से जैसा मैं कर सकती हूं। बातचीत शुरू करते हैं।

थिएटर डेब्यू कर चुकीं इरा

23 साल की इरा ने पिछले साल ‘यूरिपाइड्स मेडिया' नाम के प्ले से थिएटर में डेब्यू किया था। उन्होंने इस प्ले को डायरेक्ट किया था। इसी शो से वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aamir Khan's Daughter Ira Khan Suffering From Clinical Depression Since Last Four Years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dorcDV

No comments:

Post a Comment