Tuesday, 20 October 2020

प्रीति जिंटा ने खुद को बताया कोविड टेस्ट क्वीन, 35 दिनों के अंदर 20 बार करवा चुकी हैं कोरोना वायरस टेस्ट https://ift.tt/3o5F6jr

आईपीएल का 13वां सीजन दुबई में चल रहा है। जहां किंग्स इलेवन पंजाब की ओनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी टीम के साथ मौजूद हैं। प्रीति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद को कोविड टेस्ट क्वीन बताया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे दुबई पहुंचने के पहले से लेकर 20 अक्टूबर तक 20 बार कोरोना टेस्ट करवा चुकी हैं। यह गनीमत रही है कि हर बार रिजल्ट निगेटिव ही आया।


बताया क्या है बायो बबल आईपीएल
प्रीति 15 सितंबर से यूएई में हैं। प्रीति ने इस वीडियो के साथ लिखा है- हर कोई मुझसे पूछता है कि आईपीएल बायो बबल में होने का क्या मतलब है। तो मैं बताना चाहूंगी कि यह 6 दिन के क्वारैंटाइन से शुरू होता है। हर 4 दिन में कोविड टेस्ट होता है। कोई बाहर नहीं जाता, आपका रूम, गाड़ी, रेस्टोरेंट, जिम और स्टेडियम बस। ड्राइवर, कुक भी बायो बबल में हैं। बाहर का खाना, लोगों से मिलना बंद है। मेरी तरह के लोगों के लिए कठिन है, लेकिन मैं सारे वॉरियर्स का शुक्रिया करूंगी जिनके कारण महामारी के बीच आईपीएल हो रहा है।

अंपायरिंग पर भड़क गईं थीं प्रीति

बबली गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति को इसी सीजन के दौरान सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते हुए भी देखा गया था। जब उन्होंने दिल्ली के साथ हुए मैच में अंपायरिंग पर ट्वीट किया था। 21 सितंबर को किए इस ट्वीट के समय तक प्रीति 5 बार कोविड टेस्ट करवा चुकी थीं। यही बात लिखते हुए वे बोलीं कि एक शॉर्ट रन ने मुझे कोविड टेस्ट से कहीं ज्यादा तकलीफ दी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preity Zinta told herself covid test queen as she has done Corona virus test 20 times so far


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kfXp2X

No comments:

Post a Comment