'मैं हूं न', 'विवाह' और 'जॉली एलएलबी' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस अमृता राव मां बनने वाली हैं। 39 साल की अमृता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो तब की है, जब अमृता हाल ही में पति आरजे अनमोल के साथ डॉक्टर के क्लीनिक पर गई थीं।
जिंदगी के इस फेज को एन्जॉय कर रहीं अमृता
रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है, "अमृता जिंदगी के इस फेज को एन्जॉय कर रही हैं। उनके करीबियों को उनकी प्रग्नेंसी के बारे में पता है। अनमोल और अमृता प्राइवेट कपल हैं और चीजों को पब्लिसिटी से दूर रखना पसंद करते हैं।"
चार साल पहले हुई थी शादी
अमृता ने 2016 में आरजे अनमोल से गुपचुप शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले दोनों ने 7 साल तक डेट किया था। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अपनी शादी को लेकर अमृता ने कहा था, "रिलेशनशिप को 7 साल हो गए हैं और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसा लाइफ पार्टनर मिला। हमारी बेहद छोटी वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।"
आखिरी बार 'ठाकरे' में दिखी थीं अमृता
अमृता राव को आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ठाकरे' में देखा गया था। बालासाहब ठाकरे की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म में कंगना ने उनकी पत्नी मीना का रोल किया था। फिल्म में नवाज ने बाला साहब की भूमिका निभाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34PBeKx
No comments:
Post a Comment