Thursday, 15 October 2020

देश के लिए पहला ऑस्कर जीतने वालीं भानु अथैया का 91 की उम्र में निधन, अवॉर्ड स्टेच्यू सेफ रहे इसलिए 8 साल पहले लौटा दिया था https://ift.tt/3nS1WuA

1983 में डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए ऑस्कर में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवार्ड जीतने वाली भानु अथैया का गुरुवार को निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। भानु ने कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। भानु का अंतिम संस्कार साउथ मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ।

8 साल पहले हुआ था ट्यूमर
भानु की बेटी ने बताया कि उन्होंने गुरुवार सुबह आखिरी सांस ली। 8 साल पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर डाइग्नोस हुआ था। पिछले 3 साल से वे बिस्तर पर ही थीं। भानु के शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया था। भानु का जन्म कोल्हापुर में हुआ था और उन्हें कॅरियर का पहला काम गुरु दत्त के साथ 1956 में सीआईडी फिल्म के जरिए मिला था। जबकि आखिरी बार आमिर की फिल्म लगान और शाहरुख की फिल्म स्वदेस के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।

2012 में लौटा दिया था ऑस्कर
रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी के लिए जॉन मोलो के साथ संयुक्त रूप से ऑस्कर मिला था। लेकिन 2012 में भानु ने यह अवॉर्ड एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को वापस कर दिया था। इसके पीछे वजह उसकी सुरक्षा थी। 5 दशक के अपने फिल्मी कॅरियर में भानु ने दो नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते थे। पहला गुलजार की फिल्म लेकिन के लिए 1990 में और दूसरा लगान के लिए 2001 में।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
costume designer Bhanu Athaiya who won first ever Oscar for India died at the age of 91


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3drmPrQ

No comments:

Post a Comment