Sunday, 18 October 2020

'लक्ष्मी बॉम्ब' फिल्म का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' हुआ रिलीज, लाइक/ डिस्लाइक बटन बंद होने से ट्रोलर्स के निशाने पर आए अक्षय कुमार https://ift.tt/357WAmt

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है जिसमें आसिफ का किरदार निभा रहे अक्षय, प्रिया उर्फ कियारा के परिवार को मनाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के रिलीज होते ही इसे लव जिहाद से जोड़कर खूब ट्रोल किया जा रहा था जिसके चलते मेकर्स ने ट्रेलर से लाइक और डिस्लाइक बटन बंद कर दिया था। अब इस फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा भी जारी कर दिया गया है जिसमें डिस्लाइक बटन बंद देख फैंस अक्षय कुमार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

लक्ष्मी बॉम्ब का गाना बुर्ज खलीफा एक डांस सॉन्ग हैं जिसे कुछ यूजर्स से इस साल का सबसे बेहतरीन डांस नंबर बताया है। गाने में कियारा और अक्षय का जबरदस्त डांस देखने मिल रहा है। गाने का कम्पोजीशन और आवाज खुशी और शशि की है। वहीं गाने के लिरिक्स गगन आहूजा ने तैयार किए हैं। रिलीज के बाद अब तक गाने के 51 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ट्विटर पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार

ट्रेलर की ही तरह बुर्ज खलीफा गाने का डिस्लाइक बटन बंद किया गया है। सॉन्ग रिलीज से पहले अक्षय के एक फैन ने लिखा था, बुर्ज खलीफा कल रिलीज हो रहा है, इस गाने की लिरिक्स और ट्यून बहुत कैच्ची है। प्लीज गाने से लाइफ और डिस्लाइक बटन मत हटाना, कम से कम अक्षय के स्टार पॉवर पर भरोसा रखें।

गाना रिलीज होने पर इसे री-पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार को खुद अपने स्टार पॉवर पर भरोसा नहीं है'।

वहीं एक दूसरे यूजर ने नाराज होते हुए लिखा, 'फिर से लाइक और डिस्लाइक बंद कर दिया। बॉलीवुड का सबसे बड़ा नामर्द'।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first song of the film Laxxmi Bomb, Burj Khalifa released, Akshay Kumar gets trolled due to the closure of Like / Dislik button


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dG2M9g

No comments:

Post a Comment