Wednesday, 21 October 2020

हिंदू सेना ने सूचना प्रसारण मंत्री को सौंपा पत्र, कहा-टाइटल नहीं बदला तो रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म https://ift.tt/37pddg3

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। हिंदू सेना ने फिल्म की कास्ट, क्रू और प्रमोटर्स के खिलाफ एक शिकायत पत्र सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा है।

इस शिकायत पत्र में फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने फिल्म में माता लक्ष्मी के नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। पत्र में फिल्म का टाइटल बदलने की मांग भी की गई है।

हिंदू सेना के प्रेसिडेंट विष्णु गुप्ता ने कहा है कि यदि फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया तो वो हाई कोर्ट का रुख करेंगे और फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

लव जिहाद को बढ़ावा देने के लगे आरोप

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर #ShameOnAkshayKumar ट्रेंड होने लगा था। फिल्म पर माता लक्ष्मी के अपमान के अलावा लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लग रहे हैं। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम आसिफ तो कियारा के किरदार का नाम प्रिया हैं।

फिल्म में हिंदू-मुस्लिम एंगल ढूंढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स ने पिछले दिनों अक्षय कुमार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला था और उन्हें नकली देशभक्त तक कह डाला था।

9 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म

फिल्म का ट्रेलर 9 अक्टूबर को सामने आया था। अक्षय कुमार ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, "जहां कहीं भी हैं, वहीं रूक जाएं और तैयार हो जाएं देखने #लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी। #ये दिवाली लक्ष्मी बम वाली।"

ये तमिल फिल्म 'कांचना' का हिंदी रीमेक है। पहले यह 22 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindu Sena Writes To Prakash Javadekar Against ‘Laxmmi Bomb’, Demands Halting Release


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jodvGE

No comments:

Post a Comment