Thursday, 7 January 2021

कॉमेडियन कपिल शर्मा को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने किया तलब, DC से डिजाइन करवाई थी वैनिटी वैन https://ift.tt/3hTyguG

डीसी डिजाइन के संस्थापक और फेमस कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने तलब किया है। कपिल के पास भी दिलीप की डिजाइन की हुई वैनिटी वैन है। API सचिन वाजे के सामने कपिल शर्मा को पूछताछ के लिए पहुंचना है। हालांकि, इस समन को लेकर कपिल शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

छाबड़िया पर यह है आरोप
28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक 'DC अवंती' कार भी जब्त हुई थी। छाबड़िया कथित तौर पर कार फाइनेंस और फेक रजिस्ट्रेशन रैकेट से जुड़े हुए थे। छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दिलीप पुलिस कस्टडी में हैं और आज उनकी कस्टडी समाप्त हो रही है।

छाबड़िया पर आरोप है कि वो अपनी बनाई कारों को खुद ग्राहक बनकर खरीदते थे और उन कारों पर लोन भी लेते थे। छाबड़िया को धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मंगलवार को मुंबई की किला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 2 जनवरी तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।

दो साल पहले कपिल शर्मा ने इस वैनिटी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

कई सेलेब्रिटीज की कार डिजाइन की
दिलीप ने भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों के लिए कारें डिजाइन की हैं। कार के साथ ही वह सेलेब्स की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं।

जल्द डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं कपिल
कपिल शर्मा जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। सोमवार को एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। कपिल ने लिखा है, 'शुभ समाचार को इंग्लिश में क्या कहते हैं? कृपया बताएं।' इसके अलावा एक और ट्वीट में कपिल ने लिखा, 'कल मैं एक शुभ समाचार साझा करूंगा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कपिल के पास भी DC की डिजाइन की हुई वैनिटी वैन है। उन्होंने 2 साल पहले यह वैनिटी वैन खरीदी थी।- फाइल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38mEDDG

No comments:

Post a Comment