Friday, 26 June 2020

अर्जुन कपूर के 35वें जन्मदिन पर बहन अंशुला हुईं इमोशनल, कहा-'तुमने पिता की तरह मेरी देखभाल की' https://ift.tt/3fURDkw

अर्जुन कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी बहन अंशुला ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। अंशुला ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे अर्जुन। मेरे सांस लेने की वजह तुम हो, मेरे सबसे पसंदीदा शख्स और मेरी जिंदगी में तुम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शख्स हो। वो शख्स जिसके प्यार में कोई बंधन नहीं, वो शख्स जिसने मुझे एहसास करवाया कि मैं दुनिया की सबसे ज्यादा खुशहाल बहन हूं। भाई, तुम मेरी मजबूती का कारण हो। तुम मेरे गार्जियन, मेरे प्रोटेक्टर, मेरे पैरेंट, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरा विश्वास और मेरी लाइफ लाइन हो।'

भाई की तारीफ की: अंशुला ने आगे लिखा, 'तुमने मेरी एक पिता की तरह देखभाल की, यहां तक जब तुम भी बच्चे थे, तब भी तुम मेरे लिए वही शख्स थे। जब मेरे पास कुछ नहीं था, तब तुमने मुझे मजबूती दी। तुमने मुझे गिरने से पहले ही संभाला, तुमने मुझे सिखाया कि कैसे लड़ें, दोबारा कैसे उठें, कैसे अपना सिर ऊंचा रखें और हंसे। तुमने हमारे रास्ते आने वाली आंधी के दौरान मेरा हाथ पकड़े रखा। मुझे मेरे प्रति तुम्हारे प्रेम में अटूट विश्वास है।'

भाई को कहा धन्यवाद: अंशुला आगे लिखती हैं,'तुमनेमुझेकभी भी मां को भूलने नहीं दिया, लेकिन तुमहर बार यही कोशिश करते होकि मैं उन्हें मिस न करूं। तुमनेमुझेसब कुछ दिया है - उससे भी ज्यादा, जो मैं मांगती हूं, शायद मेरे लायक से भी ज्यादादिया है- और पता नहीं कैसे तुम हमेशा जानते हो कि मुझे क्या चाहिए, इससे पहले कि मुझे पता चले मेरी क्या जरूरत है। एक बात और तुममेरा घर हो। और मेरे लिए तुम्हाराप्यार मुझे विश्वास दिलाता है कि मैं प्यार के लायक हूं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sister Anshula penned an emotional note on her brother Arjun Kapoor's birthday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZ997j

No comments:

Post a Comment