Monday, 29 June 2020

डिप्रेशन झेल चुकीं सेलिना जेटली ने कहा, सुशांत इतने टैलेंटेड थे, क्या पता वो भविष्य में इंडिया को पहला ऑस्कर दिला देते https://ift.tt/31yVzDA

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री अब तक उबर नहीं पाई है। सेलेब्स को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत ने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी एक इंटरव्यू में सुशांत के सुसाइड पर बात की है।

सेलिना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'यह बेहद दुखद है क्योंकिएक अच्छा टैलेंटेड इंसानचला गया। यह किसी के बेटे, किसी के भाई, किसी के चाहने वाले और इंडस्ट्री की क्षति है। उनमें गजब का टैलेंट था औरहो सकता था किभविष्य में वहइंडिया को पहला ऑस्कर दिला सकतेथे, क्या पता। हम कभी इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि सुशांत जैसे व्यक्ति में कितनी असीम संभावनाएं थीं।'

डिप्रेशन पर भी बोलीं सेलिना:सेलिना ने कहा,'डिप्रेशन एक बीमारी है जो ये नहीं देखती कि व्यक्ति कितना सफल है या अमीर है या गरीब। यह किसी को भी हो सकता है। किसी भी उम्र में हो सकता है। इसका इलाज जरूरी है। इससे जूझने वाले व्यक्ति को सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है और उसे बिलकुल इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।'

डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं सेलिना: सेलिना लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। 2017 में उनके पिता के निधन के बाद नवजात बेटा भी चल बसा। इसके 9 महीने बाद सेलिना की मां भी चल बसीं। एक साल के अंदर तीन मौतें देखने के बाद सेलिना डिप्रेशन में चली गईं। डिप्रेशन से उबारने में उनके पति पीटर ने काफी मदद की जिसके बाद सेलिना ठीक हो गईं।


सेलिना हाल ही में आई फिल्म सीजंस ग्रीटिंग्स में देखी गई थीं। इससे पहले उन्हें आखिरी बार 2012 में रिलीज हुई विल यू मेरी मी में देखा गया था। जुलाई 2011 में सेलिना ने ऑस्ट्रिया बेस्ड पीटर हाग से शादी की और मार्च 2012 में पहली बार ट्विन्स बेटों विंस्टन और विराज को जन्म दिया। इसके पांच साल बाद सितंबर 2017 में वे दोबारा ट्विन्स की मां बनीं, जिनका नाम आर्थर और शमशेर हाग रखा। लेकिन शमशेर हार्ट प्रॉब्लम के चलते सर्वाइव नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celina Jaitly on Sushant Singh Rajput’s death: ‘A great talent who probably would have won India’s first Oscar’


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VtQuIY

No comments:

Post a Comment