Tuesday, 21 July 2020

फिर एक बार शाहरुख के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से चल रही है चर्चा https://ift.tt/39rPI5j

रविवार को दीपिका पादुकोण के अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट हुई है जिसमें पहली बार एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। नाग अश्विन की इस फिल्म की घोषणा होते ही हर कोई इस प्रोजेक्ट के लिए उत्सुक है। अब इसी बीच खबर है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ओम शांति ओम' जैसी कई फिल्मों को हिट बनाने वाली शाहरुख-दीपिका की जोड़ी फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएगी।

हाल ही में आई जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट दीपिका ने पढ़ ली है जो उन्हें बेहद पसंद आई है। फिलहाल दीपिका ने फिल्म साइन नहीं की है मगर खबरें हैं कि एक्ट्रेस की तरफ से हां है। इस फिल्म में पांचवी बार फैंस को शाहरुख और दीपिका साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 'ओम शांति ओम', 'बिल्लू', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम कर चुके हैं।

साउथ सुपरस्टार संग बनी जोड़ी

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की है जिसमें वो पहली बार बाहुबली प्रभास के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म हिंदी तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी जिसे नाग अश्विन बना रहे हैं। खबरें हैं कि फिल्म वर्ल्ड वॉर की कहानी पर आधारित हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग 2021 में अप्रैल से शुरू होगी।

साल की शुरुआत में रिलीज हुई 'छपाक' के बाद एक्ट्रेस जल्द '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी मगर महामारी के चलते इसे पोस्टपोन किया गया है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Once again Deepika Padukone can be seen romancing onscreen with Shahrukh, the discussion is going on with director Siddharth Anand.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jpMinU

No comments:

Post a Comment