कोविड-19 महामारी के खौफ के बीच मंगलवार को शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें वो प्लास्टिक शीट से ढका नजर आ रहा है। कई लोगों को इसकी वजह समझ नहीं आई। कुछ यूजर्स ने शंका जताई कि शायद कोरोना के डर से उन्होंने ऐसा किया होगा। हालांकि इसकी वजह कुछ और सामने आई।
मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, इसी वजह से बंगले को किसी भी नुकसान से बचाने और उसकी सुरक्षा के लिए शाहरुख ने उसे प्लास्टिक शीट से कवर करवा दिया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने ऐसा किया है, हर साल ज्यादा बारिश होने पर वे ऐसा ही करते हैं।
शाहरुख अपने इसी बंगले में पत्नी गौरी और तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ रहते हैं। कोरोना की वजह से लंबे समय से उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला है। उन्होंने अपना एक 5 मंजिला ऑफिस कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मुंबई महानगर पालिका को दे रखा है।
## ##मजदूरों की कहानी पर बेस्ड होगी शाहरुख की अगली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो दो साल के ब्रेक के बाद शाहरुख गिरमिटिया मजदूरों के पलायन की कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म राजकुमार हिरानी डायरेक्टर करेंगे।इस फिल्म में बताया जाएगा कि आजादी से पहले अंग्रेज किस तरह अविभाजित भारत से हजारों की तादाद में मेहनतकश मजदूरों को एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया लेकर गए थे। बाद में उन्हीं मजदूरों को गिरमिटिया मजदूर कहा जाने लगा।
आज की तारीख में उन्हीं मजदूरों के वंशजों ने वेस्टइंडीज, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया और बाकी कई देशों में अपनी अलग साख कायम की है। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल और डेरेन गंगा भी उन्हीं मजदूरों के वंशज हैं। फिल्म में उनके उदाहरणों से भी कहानी कही जाएगी।
## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39eHdKy
No comments:
Post a Comment