Thursday, 13 August 2020

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को न्यूजीलैंड में पहली थिएटर रिलीज मिली, उनकी याद में दर्शकों ने एक मिनट का मौन रखा https://ift.tt/2DSRCQX

न्यूजीलैंड कोरोना वायरस संक्रमण को कंट्रोल कर कोरोना फ्री देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। वहां थिएटर भी खुल गए हैं। खास बात यह है कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को न्यूजीलैंड में पहली थिएटर रिलीज भी मिल गई है। वहां के लीडिंग हिंदी रेडियो चैनल, रेडियो तराना ने ऑकलैंड के होयत्स सिनेमा में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी।

ऑडियंस ने एक मिनट मौन रखकर दिया ट्रिब्यूट

रेडियो तराना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस स्क्रीनिंग के वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वहां मौजूद लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर सुशांत को श्रद्धांजलि दी। न्यूजीलैंड उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां थिएटर्स ओपन कर दिए गए हैं। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस फिल्म को देखा। फिल्म की स्क्रीनिंग 7 अगस्त को की गई थी।

आईएमडीबी पर 10 रेटिंग्स

दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म है। जिसका निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। इसे इंटरनेट मूवी डेटा बेस पर 10 में से 10 रेटिंग्स मिली हैं। दिल बेचारा के ट्रेलर को पूरी दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा बार देखा जा रहा है। ट्रेलर को 87 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Last Dil Bechara gets his first theatrical release in New Zealand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Jyblu

No comments:

Post a Comment