Wednesday, 19 August 2020

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा- चाहे मामले की जांच कोई भी एजेंसी करे, सच्चाई वही रहेगी https://ift.tt/326eAMr

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है। जिसके बाद लगातार परिवार, आरोपियों और फैन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने भी इस फैसले पर अपनी बात रखी है। रिया का कहना है कि चाहे मामले की जांच कोई भी एजेंसी करे, सच वही रहेगा।

मैंने अब तक सबको सपोर्ट किया है

रिया ने अपने बयान में यह भी कहा - मैंने सीबीआई जांच की मांग खुद की थी। माननीय न्यायालय ने यह भी देखा कि दोनों राज्यों के द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप और आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया कि मामला सीबीआई को सौंपना सही होगा।

अदालत ने सीबीआई को भारत के संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत जांच हैंडओवर कर दी है। अब मैं सीबीआई जांच का सामना करने भी तैयार हूं। मैंने पहले भी मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ सपोर्ट किया है। इस बार भी सच्चाई वही रहेगी भले ही कोई भी इस मामले की जांच करे।

इस बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे कुछ एक्शन लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty's lawyer Satish Maneshinde said She maintains that truth will remain the same whichever agency investigates the case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kY5ytD

No comments:

Post a Comment