Monday, 10 August 2020

पिता ने रिया चक्रवर्ती और श्रुति मोदी को मैसेज भेज बेटे से बात करवाने की लगाई थी गुहार, सामने आये व्हाट्स ऐप स्क्रीनशॉट https://ift.tt/3fNc1Ue

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में उनके पिता के.के सिंह द्वारा जारी किए कुछ व्हाट्स ऐप संदेशों से जुड़ा है। 29 नवंबर 2019 को सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को ये मैसेज भेजे थे। जिसमें उन्होंने रिया को लिखा था कि वे सुशांत से उनकी एक बार बात करा दें।

पिता ने रिया से कही थी यह बात
इसमें सुशांत के पिता ने लिखा- जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो।

श्रुति मोदी से भी की थी बेटे से बात करवाने की अपील
29 नवंबर 2019 को ही सुशांत के पिता ने उनकी मैनेजर श्रुति मोदी को भी एक मैसेज किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे कर्ज और उसे भी तुम ही देखती हो। वह अभी किस स्थिति में हैं, इसके लिए बात करना चाह रहा हूं। सुशांत से बात हुई थी तो उसने कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं। अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए। इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था। अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई आना चाहता हूं। फ्लाइट का टिकट भेज दो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस मैसेज को सुशांत के पिता ने 29 नवंबर 2019 को रिया को भेजा था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30KArcP

No comments:

Post a Comment