Wednesday, 5 August 2020

पिता ने पुलिस से कहा- बेटी और परिवार की इज्जत पर कलंक लगाया जा रहा है, मीडिया का एक हिस्सा मानसिक प्रताड़ना दे रहा https://ift.tt/3fwxdxQ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब जांच सीबीआई करेगी। लेकिन इस बीच उनकी एक्स मैनेजर दिशा सलियन के परिवार ने पुलिस को एक खत लिखा है। एसीपी मलवानी डिस्ट्रिक्ट दिलीप यादव के नाम लिख गए इस पत्र में दिशा के पिता सतीश ने लिखा है कि मीडिया और पत्रकारों उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है- इन लोगों द्वारा मुंबई पुलिस पर हमारे विश्वास पर बार-बार सवाल उठाकर हमें परेशान किया जा रहा है। हमने पुलिस को अपना बयान पहले ही दे दिया है कि हमें किसी पर भी शक नहीं है।

सतीश ने लिखा है- इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं और हालातों के बारे में 13 जुलाई को मैं पहले भी पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुका हूं। जिसमें यह लिखा था कि कुछ लोगों द्वारा मेरी बेटी दिशा से जुड़ी अपमानजनक जानकारी शेयर की जा रही है। उसी लैटर के संदर्भ में हम यह कहना चाह रहे हैं कि मीडिया लगातार हम पर अत्याचार कर रही है।

वे बिना हमें बताए हमारे घर इंटरव्यू के लिए आ रहे हैं। जिससे न सिर्फ भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, बल्कि हमारे परिवार को भी असहज किया जा रहा है। हम पहले ही अपना बयान दे चुके हैं कि हमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। जो कहानियां बनाई गईं हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

ये लोग गुमराह कर रहे हैं, जिससे मेरी बेटी और मेरे परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। ये फर्जी खबरें मेरे परिवार की सेहत पर भारी पड़ रही हैं और हम मीडिया द्वारा इसका शिकार हो रहे हैं। हम मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। हमें उन पर पूरा विश्वास है।

इस पत्र के जरिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारे प्रति असंवेदनशील कार्य के लिए संबंधित पत्रकारों, राजनेताओं और मीडिया के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका हुई दायर

दिशा की मौत के मामले में भी पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने के कारण लोगों ने इस केस को भी सीबीआई को सौंपने की मांग की है। इसी को लेकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। यह याचिका एडवोकेट विनीत धांदा ने दायर की है। इसके पहले दिशा सलियन की मां ने कहा कि बेटी की खुदकुशी को लेकर हमें किसी पर शक नहीं है। यह खुदकुशी भी हो सकती है या फिर हादसा भी हो सकता है। इससे पहले सिमी ग्रेवाल ने कहा था कि दिशा मामले की जांच से सुशांत सुसाइड केस का सच सामने आएगा। उन्होंने कहा था कि दिशा मामले की जांच होनी चाहिए। इसे नजरंदाज क्यों किया जा रहा है?

पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिशा सलियन के केस में 3 दिन की डेडलाइन दिए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से मदद मांगी है। मराठी में जारी किए गए इस प्रेस नोट में लिखा है- दिशा सलियन की मौत के संदर्भ में मलवानी पुलिस जांच कर रही है। इस बारे में सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और बातें चल रही हैं। अगर किसी के पास कोई भी जानकारी है तो वह दिए गए नंबर्स पर इसे पहुंचा सकता है।

8 जून को बिल्डिंग से गिरकर हुई थी दिशा की मौत

दिशा अपने मंगेतर रोहन रॉय के घर पर थीं। जिसकी 14वीं मंजिल से 25 साल की दिशा की गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद सुशांत की मौत 14 जून को हुई। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दिशा की मौत का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। साथ ही उनके केस को भी री-ओपन करने की मांग की जा रही है। 9 जून को सुबह 2 बजे के करीब दिश की मौत हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम दो दिन बाद 11 जून को किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Disha Salian's father Satish writes a letter and said his family being mentally harassed and victimised by media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31l0wOW

No comments:

Post a Comment