संजय दत्त, लंग कैंसर के इलाज के लिए देश से बाहर नहीं जाएंगे। उनका प्रारंभिक उपचार मुंबई में ही होगा। यह बात उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने एक स्टेटमेंट में कही है। जो उन्होंने मंगलवार देर रात जारी किया। इसके पहले शाम को उन्हें बहन और पत्नी के साथ कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाते हुए देखा गया था। जहां वे पैपराजी से अपने लिए दुआ करने की अपील करते दिखाई दिए थे।
प्रिया ने संभाला है पूरा मोर्चा -मान्यता
मान्यता ने इस स्टेटमेंट में लिखा है- संजू के सभी फैन्स और शुभचिंतकों का मैं शु्क्रिया अदा नहीं कर सकती। अपने जीवन में वे कई उतार-चढ़ावों से गुजरे हैं। लेकिन जिस चीज ने उन्हें इन सबसे उबरने में मदद की है। वह आपका ही प्यार और सपोर्ट था। इसलिए हम हमेशा आपके आभारी हैं। हम जिस हाल में अभी हैं, उसके लिए भी आपके प्यार की अपेक्षा कर रहे हैं।
- एक परिवार के तौर पर हमने इन हालातों को सकारात्मकता के साथ मुकाबला करने का फैसला लिया है। हम मुस्कान के जिंदगी को सामान्य तौर पर जीने की कोशिश में हैं। क्योंकि यह एक लम्बी लड़ाई और यात्रा होगी। हमें संजू के लिए नेगेटिविटी के बिना यह करने की जरूरत है।
- इस मुश्किल वक्त में अपने होम क्वारैंटाइन पीरियड के कारण मैं संजू के साथ हॉस्पिटल में उनके साथ नहीं रह सकूंगी। हालांकि यह कुछ दिन में खत्म हो जाएगा। हर लड़ाई में मशाल लेकर चलने वाला और किले को देखरेख करने वाला कोई होता है।
- प्रिया जिन्होंने हमारे परिवार द्वारा चलाए जा रहे कैंसर फाउंडेशन के साथ दो दशकों से बड़े पैमाने पर काम किया है, और जिन्होंने अपनी मां को इस बीमारी से भी जूझते हुए देखा है, वे ही हमारी मशाल पकड़े हुए हैं, जबकि मैं किले को संभालूंगी।
- जो लोग लगातार पूछ रहे हैं उनके लिए बताना चाहूंगी कि संजू अपना शुरुआती इलाज मुंबई में ही कराएंगे। हम आगे की योजनाएं तब बनाएंगे जब कोविड के हालात सामान्य हो जाएंगे। फिलहाल संजू कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के हवाले हैं।
-
मैं हर किसी से हाथ जोड़कर यही विनती करती हूं कि संजू की बीमारी की स्टेज के बारे में अनुमान न लगाएं। डॉक्टर्स को अपना काम करने दें। हम आपको लगातार उनकी सेहत में हो रहे सुधार के बारे अपडेट करते रहेंगे।
-
संजू सिर्फ मेरे पति और हमारे बच्चों के पिता ही नहीं हैं बल्कि पिता सुनील और मां नरगिस के जाने के बाद वे अंजू और प्रिया के लिए पिता समान हैं। वह हमारे परिवार के दिल और आत्मा हैं।
-
जब हमारा परिवार पूरी तरह हिल गया है तो हम जी-जान लगाकर लड़ने तैयार हैं। हमारी तरफ से आपके द्वारा की गई प्रार्थनाओं और भगवान का साथ पाकर हम इस मुसीबत से पार पाएंगे। हम जीतेंगे।
8 अगस्त को हुई थी सांस लेने में परेशानी
संजय दत्त को 8 अगस्त को सांस लेने में परेशानी के चलते हॉस्पिटल में जाना पड़ा था। जिसके बाद वे दो दिन वहां एडमिट रहे। डिस्चार्ज होने के बाद संजय ने ट्विटर पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा था- मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन एक दिन बाद ही यह खबर सामने आ गई कि उन्हें लंग कैंसर है। स्टेज कौन सी, यह न तो परिवार ने कन्फर्म किया न डॉक्टर्स ने।
मान्यता ने पहले भी लिखा था नोट
संजय की पत्नी मान्यता ने 6 दिन पहले भी एक स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें उन्होंने संजू के फैन्स से दुआएं करने की अपील की थी। हालांकि इस स्टेटमेंट में उन्होंने खुलकर बीमारी के बारे में कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन संजय दत्त को एक फाइटर बताया था। मान्यता 11 अगस्त को ही दुबई से मुंबई लौटी हैं।
##संजय दत्त की हेल्थ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YeITiT
No comments:
Post a Comment