Sunday, 16 August 2020

नारायण राणे ने कहा-शिवसेना के बयान से शक पैदा हो रहा है, संजय राउत इस मामले में अडंगा लगा रहे हैं https://ift.tt/3gWlb2h

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने फिर एक बार सवाल उठाते हुए शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना के बयान से शक पैदा होता है। मुंबई पुलिस मामले की दबाव में जांच कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे फिर एक बार हत्या करार दिया है।

एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा,"सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुशांत और दिशा सालियान के मामले में संबंध है।" भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केस जाने से उम्मीद बढ़ गई है।

संजय राउत इस मामले में अडंगा लगा रहे हैं
न्यूज चैनल से बात करते हुए राणे ने कहा, ''इस केस में शिवसेना के नेता- संजय राउत अडंगा लगा रहे हैं। वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनके ऐसा करने से मुझे डाउट हो जाता है इनका भी कुछ इस केस से जुड़ाव है। जांच के लिए आए बिहार पुलिस के एसपी को क्वारैंटाइन करने की कोई जरूरत नहीं थी। जैसी ही मुंबई में वे आए उनको क्यों अरेस्ट किया गया? इसका मतलब इस केस में किसी तरह की बात बाहर नहीं जाए इसके लिए बंदोबस्त मुंबई पुलिस कर रही थी।''

जब आदित्य ठाकरे का मामले से तालुक नहीं तो वे क्यों बोल रहे हैं
राज्य के एक मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैंने 'आदित्य ठाकरे' का नाम नहीं लिया है। जब उनका मामले से ताल्लुक नहीं है तो वे क्यों बोल रहे हैं। मुंबई पुलिस दबाव में जांच कर रही है और सीबीआई जांच से सच सामने आ जाएगा।

पहले लगाया था सुशांत की हत्या का आरोप
इससे पहले पांच अगस्त को नारायण ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है। महाराष्ट्र सरकार मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया था कि 13 जून की रात सुशांत के घर पार्टी हुई थी। इस पार्टी में महाराष्ट्र के एक मंत्री मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद मंत्री उनके घर से गए और फिर सुबह सुशांत का शव मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारायण राणे एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3120QTH

No comments:

Post a Comment