Thursday, 20 August 2020

पूर्व सीबीआई चीफ एपी सिंह का दावा- रिया पर लगे आरोपों के आधार पर अरेस्ट करना मुश्किल, क्योंकि सुशांत की मौत के हफ्ते भर पहले उसने घर छोड़ दिया था https://ift.tt/3iY1bNb

सुशांत सिंह मामले में जो भी आरोप रिया चक्रवर्ती पर लगाए गए हैं, उन पर सीबीआई टीम क्या एक्शन ले सकती है.. ये सवाल सबके मन में है। गुरुवार को सीबीआई की एसआईटी मुंबई पहुंच चुकी है और ये टीम मुंबई पुलिस से एविडेंस और सुशांत से जुड़ी फाइल्स भी मांग सकती है। लेकिन, रिया को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं। हालांकि रिया की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व सीबीआई डायरेक्टर एपी सिंह का कहना कुछ और ही है।

गिरफ्तारी के लिए जांच पर निर्भरता

इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार एपी सिंह कहते हैं- आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसों के खातों से लेन-देन को लेकर रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जाना संभव नहीं लगता है। ऐसा इसलिए संभव नहीं है क्योंकि सुशांत की मौत के करीब एक हफ्ते पहले यानी 8 जून को रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था। सुशांत ने 14 जून को खुदकुशी की थी। रिया इस आधार पर गिरफ्तार नहीं हो सकती है। लेकिन, अगर जांच के दौरान कुछ और सामने आता है तो रिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।

जांच का पेंच सुसाइड के लिए उकसाने का दावा

एपी सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया है कि किस तरह से एजेंसी मामले की जांच करेगी। उनके अनुसार, सीबीआई की टीम घटना स्थल की तस्वीरों को देखने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद लेगी। वे इस बात पर भी गौर करेंगे कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। वह आगे कहते हैं कि आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे मामले की जांच मुश्किल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former CBI director AP Singh Predict that Rhea Chakraborty may not be arrested for abetment of suicide


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iWXrvx

No comments:

Post a Comment