Thursday, 20 August 2020

अभिनेता के दोस्त का दावा- सुशांत और सारा एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे, दोनों के ब्रेकअप के पीछे कहीं बॉलीवुड माफिया तो नहीं? https://ift.tt/3j1UBFH

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल हाओकिप ने दावा करते हुए कहा है कि दिवंगत अभिनेता और सारा अली खान रिलेशनशिप में थे। सैमुअल के मुताबिक ये दोनों पूरी तरह प्यार में थे और अपनी फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नहीं रहते थे। सैमुअल ने शक जताया कि सुशांत से ब्रेकअप का फैसला सारा ने कहीं बॉलीवुड माफिया के किसी तरह के दबाब में तो नहीं लिया था।

सैमुअल ने अपनी पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अमेरिकी लेखक, उपन्यासकार, स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर स्टीफन च्बोस्की की पंक्तियों को कोट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम उसी प्रेम को स्वीकार करते हैं जो हमारे अनुसार हमें मिलना चाहिए।' सारा ने सुशांत के साथ ही फिल्म 'केदारनाथ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

सुशांत और सारा पूरी तरह प्यार में थे

अपनी पोस्ट में सैमुअल ने लिखा, 'मुझ केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान का समय याद है... सुशांत और सारा पूरी तरह प्यार में थे... वे अविभाज्य थे... बिल्कुल सच्चे और बच्चों जैसी मासूमियत वाले। उन दोनों में एक-दूसरे को लेकर बहुत सम्मान था, जो कि आजकल के रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।'

सारा के फैसले पर उठाए सवाल

आगे उन्होंने लिखा, 'सारा जब सुशांत के साथ थीं तो उनसे जुड़े सभी लोगों.. चाहे वो परिजन हों, दोस्त हों या यहां तक कि स्टाफ कर्मचारियों का भी दिल से सम्मान करती थीं। मुझे लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर 'सोनचिरैया' के खराब प्रदर्शन के बिल्कुल बाद सुशांत से ब्रेकअप करने का उनका फैसला क्या कहीं बॉलीवुड माफिया के किसी दबाव के कारण तो नहीं था।'

कंगना ने पूछा- नेपो किड्स सपने क्यों दिखाते हैं?

सैमुअल के खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत और सारा के अफेयर की खबरें पूरी मीडिया में थीं, यहां तक कि आउटडोर के दौरान वे रूम भी शेयर कर रहे थे, ये दिखावटी नेपोटिज्म किड्स कमजोर बाहरी लोगों को सपने क्यों दिखाते हैं और फिर सार्वजनिक रूप से उन्हें डंप कर देते हैं? कोई आश्चर्य नहीं कि इसके बाद वो एक लुटेरी गिद्ध पर मर मिटा होगा।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फिल्म 'केदारनाथ' से ही की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q83zoa

No comments:

Post a Comment