Monday, 25 May 2020

करण जौहर के घर तक पहुंचा कोरोना, स्टाफ के दो सदस्य पॉजिटिव निकले; बिल्डिंग के एक हिस्से में 14 दिन क्वारैंटाइन में रहेंगे https://ift.tt/3bW1Nz6

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने सोमवार को बताया कि उनके स्टाफ के दो मेंबर्स में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है। करण ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी है और दोनों संक्रमितों को घर के एक सेक्शन में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। नियमों के मुताबिक, पूरी इमारत को सैनिटाइज कर दिया गया है।

करण जौहर मुम्बई के कार्टर रोड स्थित यूनियन पार्क रेसिडेंसी नाम की हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने यहां पर 8000 स्क्वैयर फीट का सी-फेसिंग डुप्लेक्स अपार्टमेंट करीब 32 करोड़ रुपए में खरीदा था।
उनके साथ मां हीरू जौहर और दोनों जुड़वां बच्चे रूही और यश रहते हैं। करण जौहर के घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।

करण जौहर ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने दो स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर चिट्‌ठी लिखकर दी।

सभी ऐहतियाती कदम उठाएंगेकरण जौहर

करण ने सोशल मीडिया पर लिखा- स्टाफ के बाकी मेंबर्स और मेरे परिवार के सभी सदस्यों का भी टेस्ट किया गया है। किसी में भी कोरोनावायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। लेकिन, दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए सभी लोग 14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहेंगे। हम दूसरों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इन हालात में सरकार द्वारा बताए गए सभी ऐहतियाती कदम उठाएंगे।

दोनों को बेहतर उपचार मुहैया कराएंगे

करण ने कहा कि दोनों संक्रमित स्टाफरों को बेहतर उपचार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल वक्त है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि घरों में रहकर और सुरक्षा उपायों को अपनाकर हम संक्रमण को हरा देंगे। सभी घर में रहें और सुरक्षित रहें।

इससे पहले बोनी कपूर के घर में काम करने वाले एक सदस्य को कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद कपूर परिवार के दो और स्टाफर भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बोनी कपूर, जाह्नवीकपूर और खुशी कपूर का भी टेस्ट हुआ, लेकिन सभी का टेस्ट निगेटिव आया था।


करण ने सोमवार को ही मनाया जन्मदिन

करण जौहर ने सोमवार 25 मई को ही अपना 48वां जन्मदिन मनाया है। उनके घर में उनके जुड़वा बच्चे रूही और यश के अलावा, उनकी मां हीरू जौहर भी रहती हैं। शाम को करण ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। इसके बाद उन्होंने रात 9 बजे यह पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करण ने सोमवार को ही अपना 48वां जन्मदिन मनाया। उनके घर में उनके जुड़वा बच्चे रूही और यश के अलावा मां हीरू जौहर भी रहती हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LZ79yV

No comments:

Post a Comment