Thursday, 28 May 2020

साड़ी पहन नुसरत भरुचा ने फोटोज शेयर किए, साथ में लिखी शायरी- 'अब अगर दुआ में तेरा नाम ना ले पाऊं..' https://ift.tt/3cgviMo

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा हाल ही में सोशल मीडिया पर शेरो-शायरी करती नजर आईं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ फोटोज शेयर किए, जिसके साथ उन्होंने एक शेर लिखा। उन्होंने ने लिखा, 'अब अगर दुआ में तेरा नाम ना ले पाऊं, कोशिश करूंगी... सजदे में ही ना जाऊं'। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें वे साड़ी पहने दिखीं।

इससे चार दिन पहले नुसरत ने ईद के मौके पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस को बोहरा ईद की बधाई देते हुए परिवार के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी दिखाई थीं। जिनमें वो सेंवई का लुत्फ लेते दिखी थीं।

बोहरी ईद पर शेयर की नुसरत की पोस्ट


##

इससे पहले उन्होंने अपनी पालतू बिल्ली नूह के साथ पोज देतेहुए भी दो तस्वीरें शेयर की थीं...



##

जल्द दो फिल्मों में आएंगी नजर

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नुसरत की आखिरी रिलीज फिल्म पिछले साल आई ‘ड्रीम गर्ल’ थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब नुसरत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘छलांग’ और सनी कौशल के साथ ‘हुड़दंग’ में नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नुसरत भरुचा ने 17 मई को अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्होंने परिवार के साथ मिलकर केक काटा था। (फोटो/वीडियो नुसरत की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X6SCrn

No comments:

Post a Comment