Friday, 29 May 2020

करण जौहर ने लिया बच्चों का स्क्रीन टेस्ट, यश ने क्यूटनेस के साथ दिए एक्सप्रेशन लेकिन रूही ने की मस्ती https://ift.tt/3ex60Ln

करण जौहर और उनका परिवार दो हाउस स्टाफ के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद बाद होम क्वारैंटाइन हैं। लेकिन इस बीच उनकी बच्चों के साथ मस्ती जारी है। एक वीडियो करण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे यश और रूही का स्क्रीन टेस्ट लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में करण के बेटे यश तो बेहद संजीदगी के साथ एक्सप्रेशन देते हैं, लेकिन रूही अपनी ही मस्ती में उलझी रहती है। यह वीडियो लॉकडाउन विद जौहर्स सीरीज के तहत बना रहे हैं।

पिछले दिनों करण के साथ हुआ यह

करण ने सोमवार को ही अपना 48वां जन्मदिन मनाया है। ठीक उसी दिन उनके घर के दो नौकरों का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव मिला। इसके बाद उनके घर के बाकी स्टाफ और फैमिली को सैनिटाईज किया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उनकी मां हीरू जौहर सैनिटाईजिंंगमशीन के आगे नजर आ रही थीं।

##

वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें तीन बार घूमने के लिए कह रहा है।घर के सैनिटाईजेशन के बाद करण का परिवार क्वारैंटाइन हो गया है। गौरतलब है किसोमवार को ही करण ने अपना 48वां बर्थडे मनाया है। परिवार में उनके साथ मां और दो बच्चे रूही-यश रहते हैं। करण ने अपने स्टेटमेंट यह भी बताया था कि उनके परिवार के सभी सदस्य और स्टाफ के बाकी लोगों की जांच निगेटिव आई है।

करण ने कहा कि दोनों संक्रमित स्टाफरों को बेहतर उपचार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल वक्त है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि घरों में रहकर और सुरक्षा उपायों को अपनाकर हम संक्रमण को हरा देंगे। सभी घर में रहें और सुरक्षित रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो करण जौहर के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XcdayE

No comments:

Post a Comment