महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में नॉन कंटेनमेंट जोन में फिल्म, टीवी सीरियल और वेबसीरीज की शूटिंग की इजाजत दे दी। सरकार ने इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। राज्य के संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही प्रोड्यूसर्स को प्री-प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो काम रोक दिया जाएगा।
आदेश के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स को महाराष्ट्र फिल्म, थिएटर, कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, दादा साहब फाल्के चित्रनगरी और मुंबई के बाहर शूटिंग की शुरुआत के लिए जिलों के कलेक्टरों के पास एप्लिकेशन देनी होगी।
इन चार बातों को विशेष ध्यान रखना होगा
- 1. शूटिंग के दौरान भीड़ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
- 2. सेट्स पर एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते वक्त नियमों का ध्यान रखना होगा।
- 3. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन किया जाना चाहिए।
- 4. शूटिंग के उपकरण, कलाकारों और टेक्नीशियंस के ट्रांसपोर्टेशन के दौरान भी सावधानी बरतनी होगी।
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने जारी की थी गाइडलाइन
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने 25 मई को फिल्मों की शूटिंग के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) गाइडलाइन की रिकमंडेशन जारी की थी। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कहा कि जब भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को शूटिंग की इजाजत दी जाए, उसके बाद सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग, कास्ट और क्रू का मेडिकल चेकअप अनिवार्य किया जाए। कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर 19 मार्च से ही फिल्मों की शूटिंग और दूसरी प्रोडक्शन गतिविधियां बंद हैं।
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की रिकमंडेशन गाइडलाइन
लॉकडाउन पीरियड में अक्षय ने 3 घंटे में पूरी की थी शूटिंग
लॉकडाउन के पीरियड में सबसे पहले अक्षय कुमार ने जल मंत्रालय के एक विज्ञापनकी शूटिंग की थी। यह आर बाल्की के डायरेक्शन में सोशल मैसेज वाली शॉर्ट फिल्मथी। इसे अनिल नायडू ने प्रोड्यूस किया है।
अनिल नायडू ने भास्कर से बताया थाकि शॉर्ट फिल्म की डेढ़ पन्नों की स्क्रिप्ट तैयार की गई थी।
उसके बाद हमने मंत्रालय से कहा कि हमें शूटिंग के लिए परमिशन चाहिए तो उन्होंने खुद मुंबई पुलिस कमिश्नर से इजाजत मांगी जो मिल भी गई। हम लोगों ने एहतियात के तौर पर 22 और 23 मई की तारीख पर शूटिंग के लिए इजाजत मांगी थी। आखिरकार शूटिंग 25 मई को हुई। यह शूटिंग हम लोगों ने महज ढाई से 3 घंटों में पूरी कर ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yOyctU
No comments:
Post a Comment