Wednesday, 17 June 2020

जब फैन के कहने पर सुशांत सिंह राजपूत ने दान कर दिए थे 1 करोड़, केरल और असम बाढ़ प्रभावितों के लिए भी दिए थे 2.5 करोड़ https://ift.tt/30QVCdY

रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लोगों को उनसे जुड़े किस्से याद आ रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा 2018 का है जब केरल में भयानक बाढ़ आई थी। इस बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए थे और कई लोगों की जान गई थी। सुशांत से एक फैन ने इंस्टाग्रामपर कहा था, ‘मेरे पास पैसे नहीं हैं लेकिन मैं कुछ खाने का सामान दानकरना चाहता हूं। कैसे करूं।’

सुशांत ने फैन को रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैं तुम्हारे नाम से 1 करोड़ रु. दान करता हूं। इसके बाद सुशांत ने डोनेशन करने के बाद सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उस फैन को यह मौका देने के लिए धन्यवाद कहते हुए लिखा था, ‘मेरे दोस्त जैसा तुम चाहते थे, मैंने वैसा कर दिया है। यह तुमने तब किया है जब इसकी बहुत जरूरत है। ढेर सारा प्यार। माय केरल।’

1 साल में दान किए थे 3.5 करोड़: फैन के नाम पर 1 करोड़ दान करने के अलावा सुशांत ने 2018-19 के बीच 2.5 करोड़ और दान किए थे। उन्होंने 2018 में असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1.25 करोड़ डोनेट किए थे। सुशांत को याद करते हुए राइटर-डायरेक्टर चारूदत्त आचार्य ने यह बात फेसबुक पोस्ट में बताईहै। चारू के पिता पीबी आचार्य 2014-19 के बीच असम के गवर्नर थे।


वहीं, केरल बाढ़ से प्रभावितों के लिए भी सुशांत ने 1.25 करोड़ का दान दिया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने भी उन्हें याद करते हुए एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, हम सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान हुआ है। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्त और फैन्स के साथ हूं। साथ ही केरल बाढ़ के समय उनकी मदद को भी याद करता हूं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When Sushant Singh Rajput donated 3.5 crore in one year for Assam and Kerala floods


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTxgw2

No comments:

Post a Comment