Sunday, 14 June 2020

2005 में फिल्म फेयर अवॉर्ड में डांस ट्रूप का हिस्सा थे, 2017 में पहली बार इसी के लिए नॉमिनेट हुए https://ift.tt/37EeNsR

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ 2019 में रिलीज हुई थी। उसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। फिल्म में प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा भी थे। इसके अलावा नवंबर में उनकी जैक्लीन फर्नांडिज के साथ नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘ड्राइव’ रिलीज हुई थी। सुशांत ने एक्टिंग करियर की शुरूआत टेलिविजन सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल से’ की थी। हालांकि वह फेमस अपने दूसरे टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से हुए थे।

दिल्ली टेक्नॉलजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए सुशांत ने शामक डावर की डांस क्लास ज्वाइन की थी। वहीं उनके कुछ ऐसे दोस्त बने जो एक्टिंग में दिलचस्पी रखते थे और सुशांत उनके साथ बैरी जॉन की ड्रामा क्लास जाने लगे।

2005 में उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए शामक डावर के डांस ट्रूप में शामिल होने का मौका मिला। कुछ दिनों बाद सुशांत ने इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग को ही करियर बनाने का फैसला किया। फिल्मों में ब्रेक ढूंढते हुए वो मुंबई आ गए और नादिरा बब्बर के थियेटर ग्रुप ‘एकजुट’ में शामिल हो गए।

‘एकजुट’ के ही प्ले में काम करते हुए उन्हें बालाजी टेलिफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम करने का ऑफर दिया। 2009 में ‘पवित्र रिश्ता’ मिला और इसी के साथ वह मशहूर हो गए। सुशांत ने ‘जरा नचके दिखा’ और ‘झलक दिखला जा’ रियेलिटी शो में भी हिस्सा लिया।

राजपूत का ऑडिशन अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काय पो चे’ के लिए हुआ और वो सिलेक्ट हो गए। राजकुमार राव और अमित साध के साथ सुशांत की इस फिल्म के लिए खास तारीफ हुई।

इसके बाद परिणिती चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ वे 2013 में यशराज बैनर की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में लीड एक्टर थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ में एक रोल किया।

2014 में ‘पीके’ के बाद 2015 में दिबाकर बैनर्जी की डिटेक्टिव ‘ब्योमकेश बक्शी’ में काम किया। 2016 में एमएस धोनी की बायोपिक ‘द एनटोल्ड स्टोरी’ में वे धोनी के रोल में थे। 2017 में ‘राब्ता’ के बाद 2018 में ‘केदारनाथ’ में सारा अली खान के साथ नजर आए। 2019 में भूमी पेडनेकर के साथ फिल्म ‘सोनचिरैया’ में काम किया। 2017 में पहली बार धोनी की बायोपिक के लिए फिल्मफेयर में नॉमिनेट हुए।

सुशांत सिंह से जुड़ीं और भी खबरें...
1. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड किया, मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में शव मिला

2. ‘छिछोरे’ में सुशांत सुसाइड की कोशिश करने वाले बेटे को जीने का हौसला देने वाले पिता बने थे, पर असल जिंदगी में खुद जान दे बैठे

3. सुशांत ने 11 दिन पहले शेयर की थी इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट, मां को याद कर इमोशनल हुए थे

4. बॉलीवुड में जमीनी स्ट्रगल के दौरान सुशांत की पहली कमाई 250 रुपए थी, जब स्टार बन गए तो चांद पर प्लॉट खरीदा

5. मोदी ने कहा- होनहार युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया, खुदकुशी पर हैरान बॉलीवुड बोला- डिप्रेशन सबसे बड़ी महामारी

6. खुदकुशी का सिलसिला: लॉकडाउन के 70 दिनों में कई एक्टर्स ने मौत को गले लगाया, किसी का दिल टूटा था तो किसी के सपने

7. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर बेहोश हुए उनके पिता, घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput suicide PK to Chhichhore his filmography


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hpFq9a

No comments:

Post a Comment