Sunday, 14 June 2020

सुशांत सिंह ने पिछले साल शेयर की थी अपने 50 सपनों की लिस्ट, 6 ट्वीट में सबसे बड़ा सपना था प्लेन उड़ाना सीखना https://ift.tt/2MWcjML

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं, रविवार को उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ वक्त से वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत ने पिछले साल सितंबर में ट्विटर पर एक के बाद एक छह ट्वीट करते हुए अपने 50 सपनों के बारे में बताया था।

14 सितंबर 2019 को शेयर की अपनी पोस्ट में सुशांत ने अपने 50 सपनों की विशलिस्ट के बारे में बताया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मेरे 50 सपने और गिनती जारी है...' इस दौरान उन्होंने अपने सबसे पहला सपना प्लेन को उड़ाना सीखना बताया था, वहीं आखिरी सपने के तौर पर ट्रेन से यूरोप घूमने के बारे में लिखा था।

इन सपनों कोपूरे किए बिना चले गए सुशांत

- प्लेन को उड़ाना सीखना
- आइरनमैन ट्रायथलोन (स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग) की ट्रेनिंग लेना
- बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना
- मोर्स कोड (टेलीकम्युनिकेशन की भाषा) सीखना
- स्पेस के बारे में सीखने में बच्चों की मदद करना
- चार तालियों वाला पुशअप करना
- एक हजार पेड़ लगाना
- दिल्ली कॉलेज के होस्टल में एक शाम गुजारना
- कैलाश पर्वत पर ध्यान लगाना
- एक किताब लिखना
- छह महीने में सिक्स पैक एब्स बनाना
- जंगल में एक सप्ताह बिताना
- वैदिक ज्योतिष को समझना
- कम से कम 10 डांस फॉर्म सीखना
- खेती करना सीखना
- 50 पसंदीदा गानों को गिटार पर सीखना
- एक लैम्बोर्गिनी का मालिक बनना
- स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना
- विएना के सेंट स्टीफेंस कैथेड्रल में जाना

- कैपोइरा सीखना (अफ्रो-ब्राजीलियन मार्शल आर्ट)
- ट्रेन के जरिए यूरोप की यात्रा करना

##

##

##

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant singh Rajput shares about his fifty dreams and writes My 50 DREAMS & counting.. his No. 1 dream was Learn how to Fly a Plane


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AyY3qG

No comments:

Post a Comment