Sunday, 14 June 2020

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड किया, मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में शव मिला; 6 दिन पहले उनकी पूर्व मैनेजर ने भी खुदकुशी कर ली थी https://ift.tt/3e1dVk1

एक्टरसुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 34साल केसुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 8 जून कोसुशांत की मैनेजर दिशा सलियन ने भीबिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था।

घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था।

2019 में आई फिल्म छिछोरे में सुशांत ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया, जो खुदकुशी की कोशिश करने वाले अपने बेटे को डिप्रेशन से उबारने के लिए खुद और दोस्तों की नाकामी की कहानियां सुनाता है।

अक्षय कुमार ने लिखा- मैं बहुत हैरान हूं

सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया था। टीवी पर उनका पहला सीरियल बालाजी टेलीफिल्म्सका ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से उन्हें शोहरत मिली। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए।उनकी आखिरी रिलीज फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई ड्राइव थी। इस साल उनकी दिल बेचारा रिलीज होने वाली है।

सुशांतका जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

12 फिल्मों में काम किया
काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेशबख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था।

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा ने14वीं मंजिल से छलांग लगाई थी
8 जून को सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खबर लगातार अपडेट हो रही है....



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sushant singh rajput committed suicide


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B32V7s

No comments:

Post a Comment