Tuesday, 2 June 2020

80 साल की उम्र में बेटी दिव्यंका के साथ थिरकते नजर आए रंजीत, वीडियो शेयर कर लिखा- ये मुझे उंगलियों पर नचाती है https://ift.tt/2MqV7OZ

80 साल के एक्टर रंजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी बेटी दिव्यंका ( गीगी) के साथ जिम में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए रंजीत ने लिखा है- 80 का हो रहा हूं, केवल मेरी बेटी ही मुझे डांस करवा सकती है, वो भी अपनी ऊंगलियों पर।

जिम ओनर हैं दिव्यंका

रंजीत की बेटी दिव्यंका मुंबई के जुहूमें जिम ओनर हैं। खुद रंजीत भी कई बार इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जिम के वीडियो शेयर करते रहते हैं। रंजीत ने पिछले साल अक्टूबर में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था, जिसमें वे अपनी फिल्मों के फोटो और पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं।

##

शाकाहारी और नॉन स्मोकर हैं रंजीत

करीब 200 फिल्मों में काम कर चुके रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी है। फिल्मों विलेन का रोल करने वाले रंजीत एक टीवी शो ऐसा देश हैं मेरा और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्हें पिछली बार हाउसफुल-4 में देखा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranjeet seen dancing with daughter Divyanka bedi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3colL5Y

No comments:

Post a Comment