Thursday, 11 June 2020

मिर्जा बने अमिताभ का लुक पुरानी दिल्ली के एक बुजुर्ग से हूबहू मिलता है, ब्लॉगर मयंक सूफी ने क्लिक किया था फोटो https://ift.tt/2Yp9hpB

अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबो 12 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ मिर्जा के रोल में है। इस लुक के लिए उन्हें प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल करना पड़ा। अब एक फोटो वायरल हो रहा है जो पुरानी दिल्ली में रहने वाले एक बुजुर्ग का है। अमिताभ का लुक इससे हूबहू मिलता है। दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति की ये तस्वीर ब्लॉगर मयंक सूफी ने 2019 में क्लिक की थी।

मयंक ने अपने इंस्टाग्राम पेज 'द दिल्ली वाला' पर 23 मई को अमिताभ के लुक के साथ उस व्यक्ति का फोटो शेयर किया है। मयंक ने लिखा- ओह गजब, अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म गुलाबो सिताबो का पहला लुक पुरानी दिल्ली के एक व्यक्ति की रेप्लिका है, जिसका फोटो मैंने पिछले साल जनवरी में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें उनकागमछा, दाढ़ी और चश्मा था। केरल के एक मित्र जो थॉमस ने मुझे इस बारे में बताया कि ये दोनों हूबहू मिलते हैं।

मिर्जा के लुक के बारे में डायरेक्टर शूजित सरकार ने बताया था कि यह एक रशियन पोट्रेट से प्रेरित है। जिसे आर्टिस्ट ओल्गा लेरिओनोवा ने बनाया था।

##

200 देशों में 15 भाषाओं में रिलीज हो रही फिल्म

फिल्म 'गुलाबो सिताबो' अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। जो 200 देशों और 15 भाषाओं में सबटाईटल्स के साथउपलब्ध रहेगी। फिल्ममें अमिताभ मिर्जा के रोल में हैं जो अपनी पुरानी हवेली से बेहद लगाव रखता है। एक किराएदार बांके यानी आयुष्मान खुराना उस हवेली पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश करता है और चाहता है कि मिर्जा जल्द से जल्द मर जाए। दोनों के बीच फिल्म में यही नोंक-झोंक दिखाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachachan look from Gulabo sitabo has uncanny similarities with a men clicked by blogger Mayank Austen Soofi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRXxwL

No comments:

Post a Comment