सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण तो अब तक सामने नहीं आया है लेकिन उनके डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। सुशांत किस बात को लेकर डिप्रेशन में थे अब तक इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है। उनकी मौत की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर शोक जता रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। सुशांत के साथ काम कर चुके उनके कलीग्स भी उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती ने अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सुशांत के फैन्स का फूट रहा गुस्सा:सुशांत की मौत पर रिया की चुप्पी से सुशांत के फैन्स गुस्से में हैं।21 जनवरी को सुशांत के 34वें जन्मदिन पर रिया ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसी पोस्ट पर सुशांत के फैन्स कमेंट कर रहे हैं और रिया को भला-बुरा कह रहे हैं।
एक फैन ने लिखा, 'इस हत्यारी को जेल में डाल दो'। एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,'अपने दोस्त सुशांत के लिए पोस्ट नहीं लिखी'? एक और यूजर ने लिखा, आप कहां हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर बेवफा तुझको पहचान जाते, खुदा की कसम हम मोहब्बत ना करते'। हालांकि कुछ यूजर्स रिया के सपोर्ट में भी खड़े हुए। एक यूजर ने कमेंट किया, हो सकता है कि सुशांत के सुसाइड के पीछे रिया की कोई गलती न हो इसलिए उन्हें इसका जिम्मेदार ठहराना बंद कीजिए, उन्हें सपोर्ट कीजिए न कि यह कहिए कि इसकी जिम्मेदार वो हैं।
24 घंटे बाद अस्पताल पहुंची रिया: इस बीच रिया सुशांत की मौत के तकरीबन 24 घंटे बाद कूपर अस्पताल पहुंचीं जहां सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया। सलवार सूट और मास्क पहने उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। सुशांत और रिया तकरीबन डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस सुशांत की मौत के मामले में उनसे भी जल्द पूछताछ करेगी। 27 साल की रिया मेरे डैड की मारुति, सोनाली केबल, बैंक चोर, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d2fBZA
No comments:
Post a Comment