Sunday, 16 August 2020

90 साल के एहसान और 88 साल के असलम की रिपोर्ट पॉजिटिव, सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया https://ift.tt/3asi7IG

97 साल के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार के भाईयों एहसान और असलम खान को कोरोना संक्रमण हो गया है। शनिवार की रात दोनों का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। एहसान खान की उम्र 90 साल और असलम की उम्र 88 साल है।

सीपीएपी सिस्टम पर हैं दोनों भाई

हॉस्पिटल लाने के बाद दोनों भाईयों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें पॉजिटिव आने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल के कोविड 19 वार्ड में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार दोनों की उम्र ज्यादा है और उन्हें सीपीएपी यानी कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर सिस्टम से कृत्रिम सांस दी जा रही है।

सायरा ने भी कहा-चिंता की बात नहीं

डॉ. जलील पारकर ने दिलीप कुमार के भाईयों का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- "दोनों भाई बाय-पैप वेंटिलेटर पर और आईसीयू में हैं। उन्हें पहले से ही ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियां हैं। इसलिए दोनों की हालत चिंताजनक मगर स्थिर है। सायरा बानो ने भी बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। दोनों ही जल्द ठीक हो जाएंगे। डॉ. जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले एहसान-असलम का इलाज कर रहे हैं।

##

दिलीप कुमार-सायरा सुरक्षित हैं

एहसान और असलम खान अलग घर में रहते हैं इसलिए दिलीप कुमार और सायरा बानो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं। दिलीप कुमार ने अप्रैल में अपने फैन्स से अपील करता हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि इस कोरोना महामारी के समय में आप अपने घर पर ही सुरक्षित रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपने छोटे भाइयों एहसान और असलम के साथ दिलीप कुमार (97)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h3ki8f

No comments:

Post a Comment