भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फिर एक बार मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि सुशांत सिंह की मौत को बॉलीवुड का 'वॉटरगेट' और 'वॉटर लू' करार दिया है।
स्वामी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटर लू और वाटरगेट है। अपना सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि जबतक दोषी को सजा नहीं मिल जाता, तब तक हम अपनी कोशिश नहीं छोड़ेंगे।"
सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट ..
पहले भी सवालिया निशान लगा चुके हैं स्वामी
इससे पहले शुक्रवार को स्वामी ने दिवंगत अभिनेता के नौकर की अनुपस्थिति और सुशांत की मौत के बाद दो एंबुलेंस बुलाए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "क्यों दो ऐंबुलेंस बुलाए गए थे? किन्होंने इसे बुलाया था? अगर मुझे सही जवाब नहीं मिलता है तो हम इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि क्यों एसएसआर का इमानदार नौकर लापता है। वह जिंदा है या मर गया? क्या दूसरी ऐंबुलेंस उसके लिए थी?"
स्वामी सुशांत की मौत के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कई पत्र लिखा था। बीते सप्ताह स्वामी ने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पांच डॉक्टरों को भी आड़े हाथों लिया था।
क्या था वाटरगेट घोटाला?
वाटरगेट घोटाला अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से जुड़ा था। इसमें उन्हें इस्तीफा तक देना पड़ा था। यह घटना 70 के दशक की है। रिचर्ड निक्सन पर जासूसी कराने का आरोप लगा था। अमेरिका के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने इस घटना को उजागर किया था जिसके बाद निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343NAjf
No comments:
Post a Comment