Saturday, 28 November 2020

वरुण धवन- सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड, यूजर्स बोले- ओरिजिनल 'कुली नं. 1' ओवरएक्टिंग वर्जन https://ift.tt/37ebSXY

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नं.1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की ओर से आई पहली प्रतिक्रिया निराशाजनक है। लोग फिल्म के ओरिजिनल वर्जन को याद कर रहे हैं, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने लीड रोल निभाया था और वरुण-सारा की फिल्म को ओवरएक्टिंग से भरी बता रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग मजेदार मीम्स भी बना रहे हैं।

ट्रेलर पर आए कुछ कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "तो बेसिकली यह ओरिजिनल कुली नं. 1 का ओवरएक्टिंग वर्जन है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "डिस्क्लेमर- यह वीडियो बनाते समय किसी भी गोविंदा और मिथुन को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।"

एक यूजर का कमेंट है, "यह मूवी सुरक्षित है, क्योंकि यह प्राइम पर रिलीज हो रही है। थिएटर्स में नहीं। प्रोड्यूसर्स का स्मार्ट कदम।" एक यूजर ने लिखा है, "गोविंदा यह देखने के बाद- बेटा तुमसे न हो पाएगा।" एक यूजर का कमेंट है, "सीरियसली मैं बहुत एक्साइटेड था। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद लगा गोविंदा गोविंदा ही है।"

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "बॉलीवुड के लोग अब लोगों का क्रिसमस खराब करना चाहते हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "स्टार किड्स के लिए इंडस्ट्री में बने रहने के लिए एकमात्र उम्मीद लीजेंड्स की रीमेक करना है। लेकिन एक बात भूल गए कि लीजेंड एक्टिंग और परफेक्ट टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। बाकी समझ गए।" एक यूजर ने लिखा, "हम डिसलाइक की गिनती देखना चाहते हैं। हे भगवान ये लोग कितने डरे हुए हैं।"

ट्रेलर को लेकर बने कुछ मीम्स

25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

ओरिजिनल फिल्म की तरह ही इस फिल्म को भी डेविड धवन ने निर्देशित किया है। वरुण धवन, सारा अली खान के अलावा फिल्म में परेश रावल, जावेद जाफरी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 25 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को ट्रेलर रिलीज करते वक्त अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से इसके लाइक और डिसलाइक काउंट बंद कर दिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lfIW6O

No comments:

Post a Comment