Thursday, 19 November 2020

अक्षय ने 500 करोड़ की मानहानि का दावा ठोका, यूट्यूबर ने एक्टर पर रिया को कनाडा भागने में मदद का आरोप लगाया था https://ift.tt/33f74R1

अक्षय कुमार ने एक यूट्यूबर पर 500 करोड़ रुपए का मानहानि के केस किया है। राशिद सिद्दीकी नाम के इस यूट्यूबर पर आरोप है कि इसने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े फर्जी वीडियो पोस्ट किए थे और अक्षय पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने आरोप लगाया था। साथ ही दावा किया था कि सुशांत केस में अक्षय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य से गुपचुप बात कर रहे हैं।

अक्षय पर सुशांत से खुश न होने का आरोप
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्दीकी ने दावा किया था कि अक्षय कुमार सुशांत सिंह राजपूत को ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ मिलने के बाद से खुश नहीं थे। इस रिपोर्ट में यह दावा भी है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा कंटेंट चलाकर इस यूट्यूबर ने महज चार महीने में 15 लाख रुपए की कमाई की। 25 साल का यह युवा बिहार का रहने वाला है और सिविल इंजीनियर है। यह यूट्यूब पर FF न्यूज नाम से चैनल चलाता है।

कुछ ही महीने में 3 गुना हुए फॉलोअर्स
सुशांत केस में फर्जी खबरें फैलाने को लेकर शिवसेना के वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने यूट्यूबर के खिलाफ केस फाइल किया तो पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान पता चला कि यह यूट्यूबर सुशांत की मौत का इस्तेमाल अपने फॉलोअर्स बढ़ाने और कमाई करने में कर रहा था।

सिद्दीकी के यूट्यूब चैनल पर कुछ ही महीनों में सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 लाख से बढ़कर 3.70 लाख से ज्यादा हो गई। मई में इस यूट्यूबर की कमाई महज 296 रुपए हुई थी। वहीं, सितंबर में इसने 6,50,898 रुपए कमाए। कोर्ट ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत देते हुए जांच में पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राशिद सिद्दीकी नाम के यूट्यूबर ने आरोप लगाया था कि सुशांत केस में अक्षय कुमार ने रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UHP7pe

No comments:

Post a Comment